राहुल गांधी का 'वोट चोरी' के खिलाफ अभियान, जनता से समर्थन की अपील
.webp)
नई दिल्ली, 10 अगस्त (.)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग करते हुए एक नया अभियान शुरू किया है। उन्होंने लोगों से इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, वोट चोरी एक व्यक्ति, एक वोट के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ़-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है। चुनाव आयोग से हमारी मांग साफ़ है – पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें।
उन्होंने आगे लिखा, आप भी हमारे साथ जुड़ कर इस मांग का समर्थन करें। लिंक (राहुल ने एक लिंक शेयर किया है) पर जाएं या 9650003420 पर मिस्ड कॉल दें। ये लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है।
अपनी पोस्ट के साथ राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश भी साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, यह जरूरी है कि हम वोट चोरी को उजागर करें। इस कैंपेन का पूरा समर्थन कीजिए। हमारी वेबसाइट पर सभी जरूरी जानकारी और डेटा उपलब्ध है। आप इस मूवमेंट में शामिल होइए और जो वोट चोरी की जा रही है, उसे रोकने का काम कीजिए।”
उल्लेखनीय है कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है और मैं 100 प्रतिशत सबूतों के साथ ये बोल रहा हूं।
हालांकि, इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को भ्रामक, तथ्यहीन और धमकाने वाला बताया है।
इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की डिनर डिप्लोमेसी भी सुर्खियों में है। सूत्रों की मानें तो इंडिया ब्लॉक के सांसदों को खड़गे ने सोमवार को इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इसे विपक्षी गठबंधन के बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ मोर्चा बनाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
–.
पीएसके/केआर
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
राहुल गांधी का 'वोट चोरी' के खिलाफ अभियान, जनता से समर्थन की अपील
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)

.webp)



