राहुल गांधी का रायबरेली दौरा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- 'कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात'

लखनऊ, 10 सितंबर (.)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी के रायबरेली दौरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने . से बातचीत में कहा, हमारे नेता राहुल गांधी आ रहे हैं और सभी उनका स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। वह आज अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाएंगे, अपने परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और गुरुवार को एक दिशा-निर्देशक बैठक में हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी पूरे दिन रायबरेली के विभिन्न क्षेत्रों में रहेंगे और जनसंपर्क एवं संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे।

सुबह 10:30 बजे राहुल गांधी अपने दौरे की शुरुआत हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ करेंगे। यह बैठक बतौही रिसॉर्ट, डेडौली में आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा हो सकती है।

इसके बाद वे सुबह 11:45 बजे प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम शांति ग्रैंड होटल, रायबरेली में आयोजित होगा। इस दौरान समाज की समस्याओं, उनकी मांगों और राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा होने की उम्मीद है।

राहुल गांधी दोपहर 1:00 बजे गोराबाजार चौराहा, सदर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक विशेष समारोह में अशोक स्तंभ का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:45 बजे अमर शहीद वीर पासी वन ग्राम में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

वे अपने दौरे के अंतिम चरण में दोपहर 3:45 बजे ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं से न्यू बतौही, ऊंचाहार में मुलाकात करेंगे। यह बैठक संगठनात्मक दृष्टिकोण से बेहद अहम मानी जा रही है।

–.

एफएम/

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

राहुल गांधी का रायबरेली दौरा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- 'कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात'




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button