राहुल बोले- मोदी नारे उछालने में माहिर, सॉल्यूशन के नहीं:मैन्यूफैक्चरिंग 10 साल में 14% घटी; कहा- हम असेंबल करते प्रोडक्शन नहीं- INA NEWS

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी ‘मेक इन इंडिया’ स्कीम पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया X पर एक वीडियो पोस्ट में लिखा- मेक इन इंडिया स्कीम से देश में प्रोडक्शन बढ़ाने का दावा किया गया था, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड निचले स्तर पर है और बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा- 2014 से देश में मैन्युफैक्चरिंग 14% घटी है और चीन से इम्पोर्ट दोगुना हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नारे उछालने के माहिर हैं, सॉल्यूशन के नहीं। सच्चाई यह है कि हम असेंबल करते हैं, इम्पोर्ट करते हैं, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग नहीं करते। इससे चीन को फायदा होता है। राहुल बोले- PM ने सरेंडर किया
राहुल ने देश के इकोनॉमिक मॉडल की आलोचना करते हुए कहा- नई दिल्ली के नेहरू प्लेस में मेरी मुलाकात शिवम और सैफ से हुई। दोनों स्किल्ड और होनहार थे। फिर भी उन्हें अपनी इच्छा के मुताबिक काम करने का मौका नहीं मिल रहा। राहुल ने कहा- सच्चाई यह है कि हम असेंबल करते हैं, इम्पोर्ट करते हैं, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग नहीं करते। इससे चीन को फायदा होता है। PM मोदी के पास कोई नया आइडिया नहीं हैं। उन्होंने सरेंडर कर दिया है। सरकार ने PLI स्कीम भी बंद कर दी। राहुल गांधी की युवाओं से मुलाकात की 3 तस्वीरें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |




