UP News: UP में 48 ASP का ट्रांसफर, रेप के आरोप में सस्पेंड रह चुके राहुल श्रीवास्तव को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट – INA

UP News: UP में 48 ASP का ट्रांसफर, रेप के आरोप में सस्पेंड रह चुके राहुल श्रीवास्तव को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट – INA

उत्तर प्रदेश पुलिस में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है. इस बार एडिशनल एसपी रैंक के 48 पीपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है. बड़ी बात यह कि रेप के आरोप में निलंबित एडिशनल एसपी राहुल श्रीवास्तव को एक बार फिर से डीजीपी के पीआरओ बनाया गया है. वह दो बार पहले भी डीजीपी रहे जावीद अहमद और ओम प्रकाश सिंह के पीआरओ रह चुके हैं. अपने रिटायरमेंट से ठीक पहले डीजीपी प्रशांत कुमार ने उन्हें तीसरी बार अपना PRO बनाया हैं. उनकी इस तैनाती से महकमें में चर्चा तेज हो गई है.

राहुल श्रीवास्तव का विवादों से गहरा नाता रहा है. उनके ऊपर एक छात्रा ने रेप का आरोप लगाया था. इस मामले में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. बाद में छात्रा ने सुलह कर ली. इससे कुछ ही दिनों के बाद राहुल श्रीवास्तव भी बहाल हो गए. बहाली के बाद राहुल श्रीवास्तव को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था. उधर, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सुबोध कुमार श्रीवास्तव को 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ भेजा गया है. वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात ममता रानी चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात मनीषा सिंह को नोएडा कमिश्नरेट भेजा गया है.

संभल पहुंचे राजेश श्रीवास्तव

इसी तरह फिरोजाबाद में एएसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया को अमरोहा भेजा गया है. अमरोहा में तैनात राजीव कुमार सिंह द्वितीय को मथुरा का एएसपी सिटी बनाया गया है. बरेली में एएसपी एलआईयू प्रभात कुमार प्रथम को पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है. झांसी के एएसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी को बरेली एलआईयू भेजा गया है. मथुरा के एएसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार को झांसी का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है. कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात राजेश कुमार श्रीवास्तव को संभल का एएसपी उत्तरी बनाया गया है.

आजमगढ़ से प्रतापगढ़ पहुंचे दुर्गेश सिंह

पुलिस मुख्यालय में तैनात रंजन सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट, आगरा कमिश्नरेट में तैनात डॉ. राजीव कुमार सिंह को मेरठ का एएसपी एलआईयू, प्रतीक्षारत चल रहे राम अर्ज को अयोध्या का एएसपी एलआईयू बनाया गया है. सीतापुर में तैनात डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है. प्रतापगढ़ में एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह को सीतापुर में एएसपी दक्षिणी बनाया गया है. आजमगढ़ के एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल को प्रतापगढ़ का एएसपी पूर्वी बनाया गया है. बाराबंकी में एएसपी दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है. कुशीनगर में तैनात रितेश कुमार सिंह को बाराबंकी का एएसपी दक्षिणी बनाया गया है. सीआईडी मुख्यालय में तैनात निवेश कटियार को कुशीनगर भेजा गया है.

चित्रकूट से चक्रपाणि त्रिपाठी का अयोध्या ट्रांसफर

अलीगढ़ के एएसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम को श्रावस्ती भेजा गया है. जबकि श्रावस्ती में तैनात प्रवीण कुमार यादव प्रथम को अलीगढ़ का एएसपी ट्रैफिक बनाया गया है. चित्रकूट में तैनात चक्रपाणि त्रिपाठी को अयोध्या का एएसपी सिटी, फतेहपुर में तैनात विजय शंकर मिश्रा को पीएसी मुख्यालय, अमेठी में तैनात हरेंद्र कुमार को अंबेडकरनगर का एएसपी पश्चिमी बनाया गया है. जौनपुर में तैनात शैलेंद्र कुमार सिंह को अमेठी भेजा गया है. महराजगंज में तैनात आतिश कुमार सिंह को जौनपुर का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है. सिद्धार्थनगर में तैनात सिद्धार्थ को महराजगंज, मुजफ्फरनगर के एएसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद को सिद्धार्थनगर भेजा गया है. अंबेडकरनगर में तैनात विशाल पांडेय को मुजफ्फरनगर का एएसपी क्राइम बनाया गया है.

सीआईडी में सेवा देंगे मुकेश प्रताप सिंह

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट मे तैनात अमिता सिंह को आगरा कमिश्नरेट, पीएसी मुख्यालय में तैनात कपिल देव सिंह को कानपुर कमिश्नरेट, कानपुर कमिश्नरेट में तैनात मनोज कुमार पांडेय को वाराणसी कमिश्नरेट, वाराणसी में तैनात राजेश कुमार पांडेय प्रथम को कानपुर कमिश्नरेट, बलरामपुर में तैनात नम्रता श्रीवास्तव को वाराणसी कमिश्नरेट, बरेली के एएसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह को सीआईडी मुख्यालय, कानपुर कमिश्नरेट में तैनात मनीष चंद्र सोनकर को बरेली में एएसपी क्राइम की जिम्मेदारी मिली है.

बदायूं से अमित किशोर पहुंचे मथुरा

अयोध्या के एएसपी सिटी को मधुवन कुमार सिंह को आजमगढ़ का एएसपी सिटी, कानपुर कमिश्नरेट में तैनात विजेंद्र द्विवेदी को बदायूं का एएसपी सिटी, बदायूं में तैनात अमित किशोर श्रीवास्तव को बिजनौर का एएसपी पूर्वी, मथुरा के एएसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन को फिरोजाबाद का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है. इसके अलावा इटावा के एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह को चित्रकूट, संभल के एएसपी उत्तरी श्रीश्चंद्र को इटावा का एएसपी ग्रामीण, ललितपुर में तैनात अनिल कुमार द्वितीय को सोनभद्र का एएसपी सिटी, सोनभद्र के एएसपी कालू सिंह को ललितपुर, बिजनौर के एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल को 23 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, ईओडब्लयू में तैनात महेंद्र पाल सिंह को फतेहपुर, एसएसएफ में तैनात सुरेश चंद्र रावत को मथुरा का एएसपी ग्रामीण और डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध चल रहे कमल किशोर को पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया.

UP में 48 ASP का ट्रांसफर, रेप के आरोप में सस्पेंड रह चुके राहुल श्रीवास्तव को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button