राजस्थान में बारिश का अलर्ट, सर्दी बढ़ेगी:MP में अगले 4 दिन मौसम सामान्य; बिहार के 10 शहरों में सुबह के समय घना कोहरा- INA NEWS

देश के पहाड़ी राज्यों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ रही है। इस बीच राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर से उदयपुर, जोधपुर, अजमेर संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे सर्दी बढ़ेगी। मध्यप्रदेश में लगातार 15 दिन तक शीतलहर चलने के बाद अब मौसम सामान्य रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि नवंबर के आखिरी हफ्ते में सर्दी से राहत मिलेगी। हालांकि साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से राज्य के कई जिलों में बादल छा रहे हैं। बिहार में बीते कुछ दिनों से सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार को पटना, बेतिया, बगहा, समस्तीपुर गोपालगंज, मधेपुरा, सुपौल, बेगूसराय, जहानाबाद समेत 10 से ज्यादा जिलों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। अगले 24 घंटे में तापमान में 1-3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। देशभर में सर्दी की 2 तस्वीरें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button