राजस्थान में बारिश, आज कोहरे का अलर्ट:हिमाचल के 16 शहरों में तापमान 5° से नीचे; उत्तराखंड में बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे लोग- INA NEWS

पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। हिमाचल के 16 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा में पानी की टंकियां, पाइप लाइन और सड़क किनारे पानी में बर्फ जमने लगी है। उत्तराखंड के 4 धामों में तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। आदि कैलाश में भी पारा माइनस 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे वहां गौरी कुंड सरोवर जम गया है। कई पहाड़ी इलाकों में लोग बर्फ पिघलाकर पी रहे हैं। सर्दी के बीच राजस्थान में शुक्रवार को जयपुर, उदयपुर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज और कल शीतलहर की आशंका जताई है। सुबह के समय कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 2-3 डिग्री कम हो सकता है। राज्यों में मौसम की तस्वीरें… देशभर में मौसम का हाल मैप से समझिए…
प्रमुख शहरों का तापमान

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button