खूबसूरती बढ़ाने में रजनजोत का कोई जोड़ नहीं, बाल झड़ने और स्किन से जुड़ी परेशानी भी होगी दूर
.webp)
नई दिल्ली, 15 नवंबर (.)। रतनजोत एक औषधीय पौधा है, जो हिमालय क्षेत्र के साथ-साथ उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी पाया जाता है, लेकिन जंगलों के दोहन की वजह से ये पौधा मिलना दुर्लभ हो गया है। रतनजोत की जड़ों का आयुर्वेद में बहुत महत्व बताया गया है। रतनजोत की जड़, बीज, फल और पत्ते का इस्तेमाल गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है।
यह पौधा एक नहीं, बल्कि अनेक रोगों के निवारण में काम आता है, लेकिन इसकी जड़ का सबसे ज्यादा इस्तेमाल सुंदरता को निखारने और स्किन से जुड़े रोगों के लिए किया जाता है।
इसकी जड़े गहरे लाल या भूरे रंग की होती हैं, जिनका पाउडर और तेल दोनों बाजार में मिल जाते हैं। आयुर्वेद में रतनजोत की जड़ को ठंडा, पित्त हारक और रक्त को शुद्ध करने वाला माना गया है। इसमें चेहरे को निखारने, त्वचा रोगों, बालों के रोग और जलन जैसी समस्या को हरने के गुण होते हैं।
रतनजोत की जड़ में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो घाव भरने में मदद करते हैं, कटने या जलने से होने वाली परेशानी में राहत देते हैं और त्वचा पर होने वाली एलर्जी से राहत देते हैं। इसके लिए घाव पर या जलन पर रतनजोत की जड़ का पेस्ट या इसका तेल भी लगाया जा सकता है। ये त्वचा के लिए किसी दवाई की तरह ही काम करते हैं।
अगर बाल असमय सफेद हो रहे हैं, तो रतनजोत की जड़ से नेचुरल डाई बना सकते हैं। इसके लिए रतनजोत की जड़ के पाउडर को नारियल तेल या सरसों के तेल में गर्म करें और हल्का ठंडा होने पर अप्लाई करें। इससे बालों के झड़ने की समस्या कम होती है, स्कैल्प पर होने वाली फंगस से छुटकारा मिलता है और डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। ये बालों को नेचरल तरीके से काला करने में भी मदद करता है।
रतनजोत से तैयार तेल होंठों को गुलाबी बनाए रखने में मदद करता है। यह होंठों पर होने वाला कालापन कम करता है और प्राकृतिक गुलाबी रंग देता है। इसके साथ ही सौंदर्य को निखारने में रतनजोत का मुकाबला नहीं है। चेहरे पर पुराने से पुराने काले धब्बे या चेहरे का निखार लौटाने में रतनजोत मदद करता है। इसके लिए रतनजोत के पाउडर को मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल के साथ मिलाकर फेस पैक बनाकर लगाएं। ऐसा हफ्ते में दो बार करें तो चेहरा चांद की तरह चमकने लगेगा।
–.
पीएस/वीसी
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
खूबसूरती बढ़ाने में रजनजोत का कोई जोड़ नहीं, बाल झड़ने और स्किन से जुड़ी परेशानी भी होगी दूर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










