राजस्थान-उत्तर प्रदेश में एंट्री कर सकता है मानसून:झारखंड-बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी; गुजरात के भावनगर में 5 लापता; दिल्ली में 12 फ्लाइट्स डायवर्ट- INA NEWS

गुजरात बॉर्डर पर पर 20 दिन से रुका मानसून रफ्तार पकड़ चुका है। इसने दो दिन में ही पूरे राज्य को कवर लिया और अब यह राजस्थान की सीमा पर पहुंच गया है। सोमवार से हो रही भारी बारिश के कारण बोटाद जिले में बाढ़ जैसे हालात है। यहां 40 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। वहीं एक कार नदी में बहने से पांच लोग लापता हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में एंट्री कर सकता है। इसके पहले ही राजस्थान के 12 और यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश हुई। आज असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, बंगाल में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का रेड अलर्ट है। 13 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इधर, मध्यप्रदेश में एंट्री करने के दूसरे ही दिन मानसून 19 जिलों में पहुंच गया। 25 दिनों से बस्तर में अटका मानसून आज पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा। दिल्ली में मानसून से पहले की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में पानी भर गया। खराब मौसम की वजह से दोपहर 3 से 4 बजे के बीच 12 फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं। 18 जून तक मानसून कहां पहुंचा, मैप से समझिए.. मंगलवार को बिजली गिरने की घटनाएं और मौतें… देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम… 19 जून: झारखंड, असम और मेघालय में बारिश और आंधी तूफान का रेड अलर्ट है।
गुजरात, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश की चेतावनी है। 20 जून: हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, बिहार, ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी है। झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश्, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button