राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का बाढ़ पीड़ितों के लिए ऐलान:बोले-पंजाब पर वाहेगुरु मेहर करें, बाढ़ राहत और सुरक्षा के लिए 3.25 करोड़ फंड देंगे- INA NEWS

पंजाब इस समय हालिया इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। इस बाढ़ ने अब तक 30 से अधिक लोगों की जान ले ली है। हजारों घर तबाह हो गए हैं, खेत पूरी तरह पानी में डूब गए हैं और पशुधन को भी भारी नुकसान हुआ है। स्थिति गंभीर बनी हुई है और प्रभावित इलाकों में लोग परेशान हो चुके हैं। इसी बीच पंजाब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि वे अपने सांसद निधि से 3.25 करोड़ रुपये बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए जारी कर रहे हैं। इसमें से 2.75 करोड़ रुपये बाढ़ सुरक्षा बांधों को मजबूत करने पर खर्च किए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी आपदा आने पर गांव सुरक्षित रह सकें। वहीं, 50 लाख रुपए सीधे तौर पर राहत कार्यों के लिए लगाए जाएंगे, जिससे प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता मिल सके। चड्ढ़ा बोले- पैसा पंजाब का, उन्हीं के लिए उपयोग होगा राघव चड्ढा ने कहा कि यह पैसा पंजाब का है और इसे पंजाब के लोगों के लिए ही उपयोग में लाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को संसद में भी मजबूती से उठाया जाएगा और केंद्र सरकार से अधिकतम सहयोग की अपील की जाएगी। चड्ढा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे और पंजाब को इस आपदा से उबरने में पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने अंत में कहा- वाहेगुरु जी मेहर करें।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button