राज्यसभा की कार्यवाही शुरू:शाह वंदे मातरम् पर चर्चा की शुरुआत करेंगे; कल लोकसभा में प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस ने राष्ट्रगीत का अपमान किया- INA NEWS

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में मंगलवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर खास चर्चा होगी। इसकी शुरूआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री और सदन के नेता जेपी नड्डा भी अपना पक्ष रखेंगे। इससे पहले सोमवार को लोकसभा में वंदेमातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा की गई। इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री मोदी ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग के डर से कांग्रेस ने वंदे भारत का अपमान किया। वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा पर राष्ट्रगीत को न अपनाने का आरोप लगाया। दरअसल राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के मौके पर भारत सरकार की ओर से सालभर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 2 दिसंबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी दलों के प्रतिनिधियों की मीटिंग बुलाई थी। इसमें तय किया गया था कि वंदे मातरम को लेकर 8 दिसंबर को लोकसभा और 9 दिसंबर को राज्यसभा में चर्चा होगी। राज्यसभा में कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स नीचे पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


