भव्य और सुंदर होगी रामलीला, प्रभु श्री राम की बारात में ऑपरेशन सिंदूर की झांकी होगी मुख्य आकर्षण का केंद

आगरा। रामलीला और राम बारात की तैयारियो का शुभारंभ हो चुका है बुधवार को श्री रामलीला कमेटी की ओर से लाल किले के सामने हनुमान मंदिर प्रांगण में रामांजलि पुस्तक का विमोचन किया गया। रामांजलि पुस्तक का विमोचन श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष/विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने किया श्री रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी राहुल गौतम बताया कि रामलीला के आयोजनों से संबंधित रामांजलि पुस्तक प्रकाशित की गई है पत्रिका रामांजलि का लेखन और संपादन आदर्श नंदन गुप्त ने किया है। जिसमें 21 रामायण की जानकारी प्रकाशित की गई है 2024 वर्ष की पत्रिका में 21 राम मंदिर को प्रकाशित किया गया था। पुस्तक विमोचन के अवसर पर रामलीला कमेटी के ताराचंद,भगवान दास बंसल विजय प्रकाश, मुकेश अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विष्णु दयाल आदि लोग मौजूद रहे। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात 17 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से मनकामेश्वर मंदिर स्थित चन्नुमल बारादरी से प्रारंभ होगी जो की शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कमला नगर स्थित जनकपुरी पहुंचेगी इस बार राम बारात में प्रभु श्री राम के स्वरूप के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर की झांकी मुख्य आकर्षण रहेगी एवं 12 ज्योतिर्लिंगों की झांकी तथा सामाजिक संदेशों पर झांकी भी शामिल होगी।महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि रामलीला मैदान पर बजरंगबली की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी रामांजलि पुस्तक का विमोचन कर रामलीला का उद्घाटन किया गया है जल्दी ही सारी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएगी।

रिपोर्ट अजीत कुमार कुशवाहा

Back to top button