तेजप्रताप से मिलकर रवि किशन बोले:शिव भक्तों के लिए भाजपा के दरवाजे खुले; PM के कारण खड़गे के हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं मिला- INA NEWS

बिहार विधानसभा के बीच पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को राजनीति में विरोधी माने जाने वाले दो नेता साथ-साथ दिखे। भाजपा के गोरखपुर सांसद रवि किशन और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक-दूसरे को देखते ही हाथ मिलाया। दोनों ने हालचाल पूछा और मीडिया से चुनावी हलचल पर बातचीत भी की। तेजप्रताप ने कहा कि वे बिहार के विकास करने वालों के साथ हैं। हम भी टीका लगाते हैं, रवि किशन भी। वहीं, रवि किशन ने कहा कि तेजप्रताप बाबा भोलेनाथ के भक्त हैं। भोलेनाथ भक्तों के लिए भाजपा के दरवाजे खुले हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के औरंगाबाद और भभुआ से पटना लौटने के दाैरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं मिला। इसके कारण खड़गे गयाजी में करीब डेढ़ घंटे रुके रहे। उन्होंने रोहतास जिले के चेनारी में अपनी रैली में देरी के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया। खड़गे ने चेनारी में कहा- भाजपा के लोग हमेशा हमारे रास्ते में आते रहते हैं। मैं समय पर पहुंच जाता, लेकिन एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों ने मुझसे कहा कि मुझे मोदी के हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने तक इंतजार करना होगा। इसलिए मुझे लगभग डेढ़ घंटे तक अपने हेलिकॉप्टर के अंदर इंतजार करना पड़ा। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


