Tach – 10,001 mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme P4 Power 5G, जानिए कीमत, ऑफर और सेल डेट

नई दिल्ली. स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी (Realme) ने गुरुवार (29 जनवरी) को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Realme P4 Power 5G लॉन्च कर दिया है. यह भारत का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 10,001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह फोन रोज-रोज चार्ज करने की झंझट खत्म कर देगा और सामान्य इस्तेमाल में हफ्ते में सिर्फ दो बार चार्ज करना काफी होगा.

कीमत और वेरिएंट
Realme P4 Power 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, शुरुआती खरीदारों को 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत 23,999 रुपये हो जाती है.

8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 25,999 रुपये
8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 27,999 रुपये
12GB RAM + 256GB स्टोरेज: 30,999 रुपये

सेल डेट और ऑफर्स
फोन की बिक्री 5 फरवरी से दोपहर 12 बजे Flipkart, Realme की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी. कंपनी फोन के साथ 4 साल की बैटरी वारंटी, 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI और ₹1,000 का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है. यह फोन TransSilver, TransOrange और TransBlue कलर में उपलब्ध होगा.

बैटरी और चार्जिंग
फोन में दी गई 10,001mAh की बैटरी 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. साथ ही इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग भी है, जिससे यह फोन पावर बैंक की तरह दूसरे डिवाइस चार्ज कर सकता है.

परफॉर्मेंस और गेमिंग
Realme P4 Power 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और एक अलग AI चिप दी गई है. कंपनी के मुताबिक, इससे गेमिंग के दौरान फ्रेम रेट बेहतर रहता है और बैटरी की खपत भी कम होती है. BGMI जैसे गेम्स इसमें 90fps पर आसानी से खेले जा सकते हैं.

डिस्प्ले, कैमरा और मजबूती
फोन में 6.8-इंच की 1.5K AMOLED 144Hz डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक जाती है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP Sony सेंसर दिया गया है. साथ ही फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है यानी यह पानी और धूल से अच्छी तरह सुरक्षित है.

सॉफ्टवेयर
Realme P4 Power 5G Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ आता है और कंपनी ने 3 साल के OS अपडेट का वादा किया है.

[ad_2]
Source link

Back to top button