हिमाचल के 4 जिलों में स्कूल बंद:झारखंड में तेज बारिश का रेड अलर्ट; मानसून ने 37 दिन में पूरा देश कवर किया- INA NEWS

केरल में 24 मई को मानसून ने दस्तक की थी। जो समय से 8 दिन पहले था। 29 जून मानसून सबसे आखिर में दिल्ली पहुंचा, जो अनुमान से 2 दिन लेट रहा। यानी 37 दिन में मानसून ने पूरे को कवर किया। देश के ज्यादातर राज्यों में तेज बारिश का दौरा जारी है। पहाड़ी राज्यों से लेकर समुद्री राज्यों तक हर तरफ पानी ही पानी है। मैदान इलाकों में वाले राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति है। सोमवार को हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में स्कूल बंद हैं। क्योंकि राज्यों में तेज बारिश का रेड अलर्ट है। राज्य में अबतक 20 लोगों की मौत बारिश से जुड़ी घटनाओं में हो चुकी है। मंडी में जूनी- ब्यास नदी उफान पर हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से 2 लोगों की मौत हुई। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के चलते चारधाम यात्रा एक दिन के लिए रोकी गई। चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में 119.5 mm बारिश हुई। जो देश में सबसे ज्यादा रही। ओडिशा में बुधबलंग, सुवर्णरेखा, जलाका और सोनो सहित कई नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज नदियों के जुड़े इलाकों में बाढ़ की स्थिति रहेगी। केरल में मुल्लापेरियार बांध के 13 शटर खोले गए। राज्यों से मौसम की 6 तस्वीरें… देश में आज के मौसम की स्थिति… मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड और झारखंड में बहुत ज्यादा बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 17 राज्यों पश्चिमी मध्य प्रदेश को मिलाकर बारिश का यलो अलर्ट है। 1 जुलाई को कैसा रहेगा देश का मौसम राज्यों के मौसम का हाल…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


