ओडिशा में बारिश का रेड अलर्ट:पश्चिम बंगाल-बिहार में भी असर; दिल्ली में मोदी-शाह का दशहरा कार्यक्रम बारिश के कारण रद्द- INA NEWS

देश से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन बारिश (अक्टूबर महीने की बारिश) जारी है। सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा में दिखाई दे रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव की वजह से पश्चिम बंगाल में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर तक कई जिलों में बहुत तेज बारिश की चेतावनी दी है। ओडिशा में भी गहरा दबाव (Deep Depression) समुद्र से होकर गोपालपुर (गंजाम जिला) के पास तट पर आया। इसके कारण तेज बारिश हुई। आज भी यहां तेज बारिश का रेड अलर्ट है। बिहार में भी वापस लौटता मानसून जमकर बरस रहा है। पटना समेत 10 जिलों में तेज बारिश के कारण दुर्गा पंडालों में 2-3 फीट तक पानी भर गया। पटना में बारिश में भीगा रावण का पुतला गर्दन से लटक गया। वहीं, दिल्ली में गुरुवार शाम तेज बारिश हुई। इसके कारण पीए मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रावण दहन के जुड़े कार्यक्रम रद्द किए गए। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में बारिश का कारण अलग-अलग
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |




