Nation- कोर्ट ऑर्डर के पीछे छिपना बंद करे रेखा सरकार, दिल्ली मद्रासी कैंप में बुलडोजर एक्शन पर AAP का पलटवार- #NA

दिल्ली मद्रासी कैंप में बुलडोजर एक्शन पर AAP हमलावर
दिल्ली में मद्रासी कैंप की झुग्गियों पर बुलडोजर एक्शन के मामले में आम आदमी पार्टी रेखा सरकार पर लगातार हमलावर है. दिल्ली की पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि रेखा जी क्या कोर्ट ने यह भी कहा था कि भाजपा अपना ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ का वादा पूरा ना करे? अगर झुग्गी तोड़नी थी तो आस-पास के इलाके में घर क्यों नहीं दिया?
आतिशी ने कहा कि मद्रासी कैंप के ज्यादातर लोगों को मकान नहीं मिला और जिनको मिला वो भी 40 किलोमीटर दूर नरेला के टूटे फूटे घर, जहां सड़क नहीं, काम नहीं, स्कूल नहीं, अस्पताल नहीं है. वहीं, दिल्ली आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी सीएम रेखा पर निशाना साधा. सौरभ ने कहा है कि कोर्ट ऑर्डर के पीछे छिपना बंद करें. क्या आपने सुप्रीम कोर्ट में अपील करी?
रेखा जी: क्या कोर्ट ने यह भी कहा था कि भाजपा अपना जहाँ झुग्गी, वहीं मकान का वादा पूरा ना करे?
अगर झुग्गी तोड़नी थी तो आस-पास के इलाके में घर क्यों नहीं दिया?
मदरासी कैम्प के ज़्यादातर लोगों को मकान नहीं मिला।
जिनको मिला – वो भी 40km दूर नरेला के टूटे फूटे घर; जहाँ सड़क https://t.co/GG7KZV8cnw
— Atishi (@AtishiAAP) June 8, 2025
झुग्गी तोड़ने से पहले मकान क्यों नहीं दिए- सौरभ भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि आप तो सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के खिलाफ भी संसद में कानून लाते हैं, यहां क्यों नहीं लाए? दिल्ली सरकार की शक्तियां छीनने के लिए संसद में कानून बन सकता है, मगर गरीब की झोपड़ी के लिए कानून नहीं बन सकता? इनकी झुग्गी तोड़ने से पहले इनको वही उसी जगह मकान क्यों नहीं दिए? मुख्यमंत्री इन लोगों से अभी तक मिलने क्यों नहीं गई?
कोर्ट ऑर्डर के पीछे छिपना बंद करें। क्या आपने सुप्रीम कोर्ट में अपील करी?
आप तो सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के ख़िलाफ़ भी संसद में क़ानून लाते हैं, यहाँ क्यों नहीं लाए ?
दिल्ली सरकार की शक्तियां छीनने के लिए संसद में क़ानून बन सकता है, मगर ग़रीब की झोपड़ी के लिए क़ानून नहीं बन सकता https://t.co/NLP2uhbHR9
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) June 8, 2025
कोर्ट के आदेश का सरकार कुछ नहीं कर सकती- CM रेखा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि अगर कोर्ट ने झुग्गियों के लिए कुछ आदेश दिया है तो न तो सरकार कुछ कर सकती है और न ही प्रशासन कुछ कर सकता है. मद्रासी कैंप बारापुला नाले के किनारे बनाया गया था. कोर्ट ने इन झुग्गियों को हटाने का आदेश दिया था ताकि नाले की सफाई के लिए मशीनें लगाई जा सकें. कोई भी कोर्ट के आदेश की अवहेलना नहीं कर सकता. सीएम ने कहा कि मद्रासी कैंप के लोगों को मकान आवंटित किए गए हैं.
सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे- AAP
वहीं, आम आदमी पार्टी ने कहा है कि झुग्गीवालों के हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे. बीजेपी वालों ने चुनाव के दौरान ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ की गारंटी दी थी लेकिन सरकार में आते ही उन्होंने झुग्गियों पर बुलडोजर चलवाकर गरीबों को बेघर कर दिया. बीजेपी की तानाशाही सरकार ने पिछले दिनों मद्रासी कैंप की झुग्गियों पर बुलडोजर चलाकर सैकड़ों परिवारों को बर्बाद कर दिया.
कोर्ट ऑर्डर के पीछे छिपना बंद करे रेखा सरकार, दिल्ली मद्रासी कैंप में बुलडोजर एक्शन पर AAP का पलटवार
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)

.webp)
.webp)



