धर्म-कर्म-ज्योतिष – Chhath Puja: सूर्य को अर्घ्य देने का ये है शुभ मुहूर्त, इन मंत्रों का जाप देगा शुभ फल #INA

Chhath Puja: देश भर में छठ महापर्व की धूम है. आज माता छठी और सूर्य देव की अराधना की जाती है. संयम, भक्ति, पवित्रता और शुद्घता ही इस त्योहार का प्रमुख अंग है. क्या आपको पता है कि पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या है. आज किन मंत्रों का जाप करना लाभदायी होता है. अगर नहीं तो ये खबर आफके लिए हैं, आइये जानते हैं….

छठ पूजा का आज तीसरा दिन है. आज ही व्रती महिलाएं डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं. सूर्य देव और छठी मइया के मंत्रों का जप करना आज के दिन शुभ फल देता है. छठ पूजा के अंतिम दिन और चौथे दिन यानी कल उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. व्रती महिलाएं इसके बाद प्रसाद ग्रहण करती हैं और व्रत का पारण करती हैं. व्रती महिलाओं के पारण के बाद इस प्रसाद को आस-पड़ोस के लोगों में बांट दिया जाता है.  

सूर्य अर्घ्य का शुभ मुहूर्त 

27 अक्टूबर को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने का समय- शाम 4.50 बजे से 5.41 बजे तक

28 अक्टूबर को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने का समय- सुबह 6.29 बजे सूर्योदय होगा, नौ बजे तक सूर्य को अर्घ्य दिया जा सकता है. 

नहाय-खाय के दिन क्या करें

बता दें, छठ पूजा चार दिनों की पूजा-पाठ और व्रत का त्योहार है. छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खास से होती है, जो 25 अक्टूबर को मनाई गई थी. पूरे घर को इस दिन साफ किया जाता है. व्रती पवित्र नदियों में स्नान करते हैं. मिट्टी के चूल्हे में इस दिन भोजन बनाया जाता है. कद्दू की सब्जी, चने की दाल प्रसाद के रूप में खाई जाती है.

खरना के दिन क्या करें

छठ पूजा का दूसरा दिन बहुत ही खास माना जाता है. इसे खरना के रूप में जाना जाता है. व्रती इस दिन आत्मिक और शारीरिक रूप से खुद को शुद्ध करते हैं. पूरे दिन व्रत रखकर शाम के वक्त छठी माता और सूर्य देव की पूजा की जाती है. प्रसाद के रूप में इस दिन गुड़ या फिर दूध की खीर बनाई जाती है. व्रती रोटी, पूड़ी और केला भी प्रसाद के रूप में खा सकती हैं. प्रसाद के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ हो जाता है, जो चौथे दिन सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त होता है.

 

Chhath Puja: सूर्य को अर्घ्य देने का ये है शुभ मुहूर्त, इन मंत्रों का जाप देगा शुभ फल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button