धर्म-कर्म-ज्योतिष – Aaj ka .: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? यहां जानिए #INA
यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज है 30 अक्टूबर 2025, दिन गुरुवार. तिथि है अष्टमी और श्रवण नक्षत्र चल रहा है. सूर्योदय सुबह 6:31 बजे और सूर्यास्त शाम 5:37 बजे होगा. आज का शुभ मुहूर्त 11:42 से 12:26 बजे तक है, जबकि राहु काल 1:27 से 2:51 बजे तक रहेगा. आज दक्षिण दिशा का दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा टालें. यदि यात्रा आवश्यक हो, तो एक दिन पूर्व शुभ मुहूर्त में प्रस्थान करें.
आज चंद्रमा मकर राशि में है, इसलिए मकर राशि वालों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा. उनके कार्य सफल होंगे और धन की स्थिति मजबूत होगी. आज का महामंत्र है- ‘ॐ ऐंग श्री बृहस्पतये नमः’, जो बृहस्पति देव को समर्पित है. इसे हल्दी की माला से पीले वस्त्र पहनकर जपने से ग्रह मजबूत होंगे और सफलता मिलेगी.
12 राशियों का राशिफल
मेष राशि:- आपके सभी प्रयास सफल होंगे. धन लाभ और पदोन्नति की संभावना है. परिवार में सुख मिलेगा. उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें, ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र जपें. शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 1.
वृषभ राशि:- लेखन, व्यापार और मेहनत से धन लाभ होगा. नया वाहन या घर खरीद सकते हैं. उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें. शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 2.
मिथुन राशि:- रुका हुआ धन मिलेगा. परिवार में खुशियां आएंगी. शेयर बाजार और निवेश से लाभ संभव. उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं. शुभ रंग- सी-ग्रीन, शुभ अंक- 6.
कर्क राशि:- ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. रोग और शत्रु पर विजय मिलेगी. विदेश से लाभ संभव. उपाय- जरूरतमंद की मदद करें, सफेद वस्तु दान करें. शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 8.
सिंह राशि:- नए व्यवसाय से लाभ होगा. प्रॉपर्टी या कोर्ट केस में सफलता मिलेगी. साहित्यकारों के लिए शुभ दिन. उपाय- सूर्य देव की पूजा करें. शुभ रंग- मैरून, शुभ अंक- 5.
कन्या राशि:- लेखन, शिक्षा और विज्ञान से लाभ होगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी. उपाय- गणेश जी की पूजा करें. शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6.
तुला राशि:- मान-सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार से अच्छा लाभ मिलेगा. रुका धन वापस आएगा. उपाय- जरूरतमंद को भोजन कराएं. शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 2.
वृश्चिक राशि:- नौकरी या प्रमोशन के योग हैं. निवेश में सावधानी रखें. पारिवारिक मतभेद दूर होंगे. उपाय- हनुमान जी की पूजा करें. शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 9.
धनु राशि:- विदेश यात्रा और शिक्षा में सफलता मिलेगी. धन की स्थिति मजबूत होगी. उपाय- बंदरों को केला खिलाएं. शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 4.
मकर राशि:- रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें. उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शुभ रंग- हल्का ग्रे, शुभ अंक- 4.
कुंभ राशि:- परिवार में शुभ कार्य होंगे. व्यापार और करियर में प्रगति के संकेत हैं. उपाय- हनुमान जी का ‘हं हनुमते नमः’ मंत्र जपें. शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6
मीन राशि:- भावनाओं में बहकर निर्णय न लें. राजनीति और शिक्षा क्षेत्र में सफलता संभव. उपाय- पीले वस्त्र दान करें और बृहस्पति मंत्र का जप करें. शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 9.
Aaj ka .: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? यहां जानिए
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







