धर्म-कर्म-ज्योतिष – Aaj Ka . .: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? यहां जानिए #INA
यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.आज 15 नवंबर 2025, शनिवार का दिन है. तिथि एकादशी और नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी है. सूर्योदय सुबह 6:43 बजे और सूर्यास्त शाम 5:27 बजे होगा. आज पहले भौकरण और उसके बाद बालकण योग रहेगा. चंद्रमा पूरे दिन कन्या राशि में विराजमान रहेगा. शुभ मुहूर्त दिन में 11:44 से 12:28 बजे तक है. राहु काल सुबह 9:24 से 10:44 तक चलेगा, इसलिए इस समय में कोई महत्वपूर्ण कार्य न करें. आज पूर्व दिशा का दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा से बचना चाहिए. शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य फलदायी होते हैं. आज का महामंत्र है- ‘ॐ प्राम् शनैश्चराय नमः’ इस मंत्र का जप करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है, विशेषकर यदि आपके जीवन में शनि की ढैया, साढ़े साती या महादशा चल रही हो. यह जप मन की शांति और कार्यों में सफलता देने वाला माना जाता है.
12 राशियों का राशिफल
मेष राशि:- भाग्य आपके साथ है और अनेक कार्य सफल होंगे. नए योजनाओं में लाभ मिलेगा. नौकरी-व्यापार में प्रगति के संकेत हैं. विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए दिन अनुकूल है. सावधानी- ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें. शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 5.
वृष राशि:- आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी. क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. कार्यों में थोड़ी रुकावट के बाद सफलता मिलेगी. नए अवसर प्राप्त होंगे. सावधानी- नकारात्मक विचारों से दूर रहें. उपाय- ‘ॐ सोम सोमाय नमः’ मंत्र जपें. शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 2.
मिथुन राशि:- रुका हुआ धन प्राप्त होगा. परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है. व्यावसायिक यात्रा संभव है. खर्च बढ़ सकते हैं. सावधानी- अनावश्यक खर्च से बचें. उपाय- गौशाला में हरा चारा दान करें. शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 3.
कर्क राशि:- स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी. भूमि या वाहन खरीदने का योग है. सावधानी- विवादों से दूर रहें. उपाय- ‘ॐ नमः शिवाय’ जपें. शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 2.
सिंह राशि:- परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. नौकरी में प्रगति होगी. विदेश से लाभ के योग हैं. पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सावधानी- आलस्य न करें. उपाय- गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं. शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 5.
कन्या राशि:- लेखन, शिक्षा और कला से लाभ मिलेगा. संतानों से सुख मिलेगा. नौकरी परिवर्तन के योग बन रहे हैं. सावधानी- ऊर्जा व्यर्थ न करें. उपाय- गणेश जी की पूजा करें. शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6.
तुला राशि:- महत्वपूर्ण कार्य सफल होंगे. नई नौकरी और विदेश यात्रा के योग हैं. परिवार में शुभ कार्य होंगे. सावधानी- विवादों से बचें. उपाय- शिवजी की आराधना करें. शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2.
वृश्चिक राशि:- धन लाभ के संकेत हैं. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. खिलाड़ियों के लिए दिन शुभ है. सावधानी- गुस्सा न करें. उपाय- हनुमान जी की पूजा करें. शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 6.
धनु राशि:- गुस्से पर नियंत्रण रखें. प्रमोशन का योग है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सावधानी- खान-पान में लापरवाही न करें. उपाय- पीली वस्तु दान करें. शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 8.
मकर राशि:- नया व्यापार शुरू करने का अवसर मिलेगा. भूमि-भवन खरीदने का योग है. शत्रु परास्त होंगे. सावधानी- अनावश्यक खर्च से बचें. उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 8.
कुंभ राशि:- अध्ययन में मन लगेगा. धन की स्थिति मजबूत होगी. यात्रा के योग हैं. सावधानी- अधिक खाने से बचें. उपाय- हनुमान जी की आराधना करें. शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 7.
मीन राशि:- न्यायालयी मामलों में सफलता मिलेगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. नौकरी में प्रमोशन होगा. सावधानी- भावुक होकर निर्णय न लें. उपाय- ‘ॐ श्री गुरुवे नमः’ जपें. शुभ रंग- हल्दी, शुभ अंक- 9.
Aaj Ka . .: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? यहां जानिए
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





