धर्म-कर्म-ज्योतिष – गंजेपन से निजात देने वाला मंदिर! यहां चिट्ठी के साथ बाल उगाने की अर्जी लेकर आते हैं लोग, जानें क्या है रहस्य? #INA
Hair Temple in Japan: गंजापन या बाल झड़ने की समस्या ऐसी है जिससे परेशान लोग दुनिया के हर कोने में मिल जाएंगे. बाल झड़ने की समस्या के पीछे कई कारण है. इससे निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. फिर चाहे वह तरह-तरह शैंपू, तेल, घरेलू नुस्खे आजमाना हो या फिर हेयर ट्रांसप्लांट कराना हो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जापान के क्योटो में एक ऐसा अनोखा और रहस्यमयी मंदिर है जहां लोग बाल उगने की प्रार्थना लेकर आते हैं. मान्यता है कि इस मंदिर में अर्जी लगाने से व्यक्ति को घने और लंबे बाल मिलते हैं. चलिए आपको बताते हैं आखिर कहां है यह मंदिर?
चिट्ठी के साथ लगती है अर्जी
जापान के क्योटो शहर में प्रसिद्ध आरशियामा बांस फॉरेस्ट के समीप मिकामी श्राइन नाम का एक मंदिर है. मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही जो लोग गंजे हो गए हैं या उसी दिशा में हैं वे यहां चिट्ठी लिखकर बाल देने की प्रार्थना करते हैं. कुछ लोग तो चिट्ठी के साथ अपने बालों की लट भी रखकर आते हैं.
लिफाफे में रखते हैं प्रार्थना और बाल
जापान के बड़े से बड़े स्टाइलिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट इस मंदिर में आकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. विशेषकर तब जब कोई नेशनल बार्बर या व्यूटीशियन की परीक्षा देने जा रहे हो. इसके साथ ही जिन लोगों को बाल झड़ने, पतले बाल या गंजेपन की शिकायत हो तो वे इस मंदिर में अपनी मन्नत मांग कर जाते हैं. मिकामी श्राइन में पूजा करने का तरीका अन्य मंदिरों की तुलना में काफी अनोखा है. यहां आने के बाद श्रद्धालु सबसे पहले एक खास तरह की प्रेयर एनवेलप यानी लिफाफा खरीदते हैं. इसके बाद मंदिर के पुजारी श्रद्धालु के बालों की एक छोटी से लट काटकर उसे लिफाफे में रख देते हैं.
View this post on Instagram
पर्यटन का अनोखा केंद्र बना ये मंदिर
इस मंदिर में पूजा करने से बालों से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है. हालांकि वैज्ञानिक ऐसी किसी भी धारणा को सिरे से खारिज करते हैं. लेकिन लोगों की आस्था और विश्वास के कारण यह मंदिर उन्हें मानसिक रूप से मजबूत प्रदान करता है. तनाव कम होने से बालों की सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है. आज क्योटो का मिकामी श्राइन केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि पर्यटन का अनोखा केंद्र भी बन चुका है.
यह भी पढ़ें: New Year 2026 .: नए साल का पहला दिन दुर्लभ संयोंगो से होगा शुरू, जानें इन राशियों के लिए क्यों खास है साल 2026?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि . Nation किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
गंजेपन से निजात देने वाला मंदिर! यहां चिट्ठी के साथ बाल उगाने की अर्जी लेकर आते हैं लोग, जानें क्या है रहस्य?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









