धर्म-कर्म-ज्योतिष – Ashadh Month 2025: कब से शुरू होगा आषाढ़ मास? यहां जानिए इस महीने के व्रत-त्यौहार #INA
Ashadha Month 2025: हिंदू धर्म में आषाढ़ माह का महत्व है. आषाढ़ महीना कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. इस महीने में भगवान विष्णु और सूर्य देव के स्वरूपों की पूजा की जाती है. धार्मिक दृष्टि से आषाढ़ महीने में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है. इस महीने में प्रतिदिन सूर्यदेव को जल चढ़ाने से उनकी कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ माह और इस माह के प्रमुख व्रत-त्योहार कौन- कौन से हैं….
कब से शुरु हो रहा आषाढ़ माह
हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास 2025 की शुरुआत 11 जून दोपहर 01 बजकर 13 मिनट दिन बुधवार से होगी. उदया तिथि के कारण आषाढ़ मास की शुरुआत 12 जून 2025 को मानी जाएगी.
आषाढ़ माह 2025 के व्रत एवं त्यौहार-
-आषाढ़ माह में 14 जून 2025 को संकष्टी गणेश चतुर्थी
-इस माह में 15 जून 2025 को मिथुन संक्रांति
-आषाढ़ माह में 21 जून 2025 को योगिनी एकादशी
-23 जून 2025 को प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि
-आषाढ़ माह में 24 जून 2025 को रोहिणी व्रत
-आषाढ़ में 25 जून 2025 को अमावस्या और आषाढ़ अमावस्या
-इस माह में 26 जून 2025 को गुप्त नवरात्रि आरंभ और चंद्र दर्शन
-आषाढ़ माह में 27 जून 2025 को जगन्नाथ रथयात्रा
-06 जुलाई 2025 को आषाढ़ी एकादशी और देवशयनी एकादशी
कब है देवश्यनी एकादशी
हिन्दू धर्म में आषाढ़ मास में देवशयनी अमावस्या मनाई जाती है. आषाढ़ एकादशी के दौरान विष्णु जी 4 महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और देवउठनी एकादशी पर इस निद्रा से जागते हैं. इस चातुर्मास या चार महीने में शुभ काम करने की मनाही होती है.इस साल देवशयनी आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानि 6 जुलाई 2025 को है.
ये भी पढ़ें: Premanand Maharaj Tips: प्रेमानंद महाराज ने बताया इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना होता है अशुभ, लगता है ब्रह्म हत्या का पाप
Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)
Ashadh Month 2025: कब से शुरू होगा आषाढ़ मास? यहां जानिए इस महीने के व्रत-त्यौहार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






