धर्म-कर्म-ज्योतिष – Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी और तुलसी का क्या है कनेक्शन, किन 3 उपायों से मिलता है ये खास वरदान #INA
Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना जाता है. इस दिन सृष्टि की रक्षा के लिए देवता चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास शुरू हो जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल 2025 में देवशयनी व्रत 6 जुलाई 2025 दिन रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन भक्त भगवान विष्णु की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. साथ ही इस दिन तुलसी से कुछ उपाय करने से लाभ मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. ऐसे में आइए जानते हैं देवशयनी एकादशी पर तुलसी के कौन से उपाय करने से क्या लाभ मिलते हैं….
देवशयनी एकादशी पर तुलसी का करें ये उपाय-
तुलसी का पास जलाएं दीपक
भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है इसलिए देवशयनी एकादशी के दिन आपको तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए. साथ ही आपको तुलसी के पौधे पर 3 से 7 बार परिक्रमा करना चाहिए. ऐसा करने से आपके जीवन के कई दुर्भाग्य दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
तुलसी पर लला चुनरी चढ़ाएं
देवशयनी एकादशी के दिन अगर आप तुलसी पर लाल रंग का चुनरी चढ़ाते हैं तो इससे आपके परिवार और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इस उपाय को करने से आपको मानसिक शांति भी मिलती है. आप सुबह के समय तुलसी पर लाल चुनरी चढ़ा सकते हैं. इस दिन लाल चुनरी अर्पित करने के बाद आपको तुलसी की पूजा भी करनी चाहिए.
पूरी होंगी मनोकामनाएं
देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी पर कलावा बांधना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि यह उपाय आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करता है. जब आपकी मानसिक स्थिति सकारात्मक हो जाए तो आप इस कलावा को खोल दें और इसके बाद इसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें.
ये भी पढ़ें: Premanand Maharaj Tips: प्रेमानंद महाराज ने बताया इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना होता है अशुभ, लगता है ब्रह्म हत्या का पाप
Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)
Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी और तुलसी का क्या है कनेक्शन, किन 3 उपायों से मिलता है ये खास वरदान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








