धर्म-कर्म-ज्योतिष – Dhanteras 2025: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 6 चीजें, वरना आ सकती है दरिद्रता #INA
दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है. यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को धूमधाम से मनाई जाएगी. इस दिन मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा करने की परंपरा है. मान्यता है कि इस दिन पूजा के साथ-साथ नई वस्तुएं खरीदना बहुत शुभ होता है., खासकर सोना, चांदी, बर्तन और गहने खरीदने से घर में सुख, सौभाग्य और समृद्धि का वास होता है.
इन वस्तुओं की खरीददारी से करें परहेज
हालांकि धनतेरस पर खरीदारी शुभ मानी जाती है, लेकिन कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं जिन्हें इस दिन खरीदना अशुभ माना गया है.
1. लोहे और स्टील की वस्तुएं:- शास्त्रों के अनुसार लोहा शनि ग्रह से जुड़ा होता है, जो अशुभता का कारक माना गया है. इसलिए धनतेरस के दिन लोहे या स्टील के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए. माना जाता है कि इससे घर में आर्थिक रुकावटें और परेशानियां बढ़ सकती हैं.
2. कांच या शीशे की चीजें:- कांच राहु ग्रह से संबंधित होता है, जो भ्रम और अस्थिरता का प्रतीक है. इसलिए इस दिन शीशे के बर्तन, आईना या कांच की सजावटी वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए. ये घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं. इसके बजाय धातु या मिट्टी की वस्तुएं लेना शुभ रहता है.
3. नुकीली और धारदार चीजें:- जैसे चाकू, कैंची, पिन या सुई- इन वस्तुओं को खरीदना अशुभ माना गया है. कहा जाता है कि ये घर की शांति और सौहार्द को काट देती हैं और दुर्भाग्य का प्रवेश कराती हैं.
4. खाली बर्तन घर न लाएं:- अगर धनतेरस पर बर्तन खरीद रहे हैं, तो उन्हें खाली घर में न लाएं. बर्तन में चावल, दाल या पानी भरकर ही घर लाएं. ऐसा करने से घर में समृद्धि और सकारात्मकता आती है.
5. काले रंग की वस्तुएं:- काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक है. इसलिए इस दिन काले कपड़े, बैग या वस्तुएं न खरीदें.
6. तेल और घी:- आपको बता दें कि धनतेरस के दिन तेल और घी की खरीददारी भी टालनी चाहिए, क्योंकि इसे आर्थिक तंगी से जोड़ा गया है.
धनतेरस का पर्व केवल खरीदारी का नहीं, बल्कि सौभाग्य, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. अगर इस दिन आप शुभ वस्तुएं खरीदें और अशुभ चीजों से बचें, तो यह पर्व आपके जीवन में समृद्धि, शांति और सुख लेकर आता है.
यह भी पढ़ें- Dhanteras 2025: धनतेरस पर किस राशि वालों को क्या खरीदना माना जाता है शुभ? यहां जानिए
यह भी पढ़ें- Dhanteras 2025: 18 या 19 कब है धनतेरस? यहां जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Dhanteras 2025: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 6 चीजें, वरना आ सकती है दरिद्रता
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






