धर्म-कर्म-ज्योतिष – Ganga Dussehra 2025 :गंगा दशहरा पर भूलकर भी न करें ये काम, हो सकते हैं विपरीत परिणाम #INA

Ganga Dussehra 2025 : हिंदू धर्म में गंगा दशहरा को बेहद शुभ दिन माना गया है. यह दिन मां गंगा की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है. इस दिन गंगा में स्नान करने और दान-पुण्य करने की परंपरा है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से दस तरह के पापों का नाश होता है. ऐसे में इस पवित्र दिन कुछ ऐसी गलतियां भी हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं गंगा दशहरा पर किन गलतियों को करने से बचना चाहिए….

कब है गंगा दशहरा

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 04 जून 2025 को रात्रि 11:54 बजे प्रारंभ होगी और तिथि का समापन 06 जून को प्रातः 2:15 बजे होगा. उदया तिथि के अनुसार इस बार गंगा दशहरा का पर्व 05 जून 2025 को मनाया जाएगा.

गंगा दशहरा पर भूलकर भी न करें ये काम-

इन चीजों को गंगा में नहीं फेंकना चाहिए

हिन्दू धर्म में मां गंगा को पवित्र और जीवनदायिनी माना जाता है. इस दिन गंगा में साबुन, शैम्पू या अन्य रासायनिक पदार्थों का उपयोग करना या उसमें कचरा फेंकना घोर पाप माना जाता है. ऐसा करने से मां गंगा का अपमान होता है

कटु वचन का प्रयोग न करें

गंगा दशहरा के दिन पवित्रता और शांति का माहौल बनाए रखना चाहिए. इस दिन कटु वचन बोलना या किसी से झगड़ा करना अशुभ माना जाता है. वाणी में मधुरता और अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखनी चाहिए.

तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए

इस पवित्र दिन पर तामसिक भोजन मांस. मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए. सात्विक भोजन करना और मन को शुद्ध रखना जरूरी है.

इन चीजों का दान नहीं करना चाहिए

गंगा दशहरा के दिन दान की जाने वाली चीजों का भी ध्यान रखना चाहिए. टूटी-फूटी, पुरानी या नकारात्मक ऊर्जा वाली चीजों का कभी भी दान नहीं करना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन काले कपड़े दान करने से भी बचना चाहिए.

स्नान के दौरान न करें ये लापरवाही

अगर आप गंगा स्नान करने जा रहे हैं तो इस दौरान कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें. गंगा में शरीर पर साबुन लगाना या कपड़े धोना अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसे में अगर आप भी इस गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान या दान-पुण्य करने की सोच रहे हैं, तो इन गलतियों से बचें.

ये भी पढ़ें: Premanand Maharaj Tips: प्रेमानंद महाराज ने बताया इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना होता है अशुभ, लगता है ब्रह्म हत्या का पाप

ये भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर किन चीजों का दान करना चाहिए और किन चीजों का नहीं, यहां जानिए

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Ganga Dussehra 2025 :गंगा दशहरा पर भूलकर भी न करें ये काम, हो सकते हैं विपरीत परिणाम




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button