धर्म-कर्म-ज्योतिष – Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 7 चीजें, शनि दोष समेत इन समस्याओं से मिलेगी मुक्ति #INA
Ganga Dussehra 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल गंगा दशहरा का पावन पर्व 5 जून 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरण हुई थी इस लिए इस दिन को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गंगा स्नान और दान का बहुत महत्व है.
ऐसा माना जाता है कि गंगा दशहरा पर जो लोग सच्ची श्रद्धा से पूजा करते हैं उन्हें सुख और शांति की प्राप्ति होती है. गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें चढ़ाने सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आइए जानते हैं दशहरा पर गंगा को कौन सी विशेष चीजें अर्पित करनी चाहिए…
गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें-
गंगाजल अर्पित करें
गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और सभी पाप नष्ट हो जाते हैं.
दूध अर्पित करें
गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है.
बेलपत्र अर्पित करें
भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय है. इसलिए गंगा दशहरा के इस शुभ दिन पर कम से कम 3 या 5 बेलपत्र अवश्य चढ़ाएं. इससे भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होगी. साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर होगी.
सफेद चंदन का लेप अर्पित करें
गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर सफेद चंदन का लेप लगाने से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही साधक को मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है.
चावल चढ़ाएं
गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर चावल चढ़ाने से सुख-सौभाग्य बढ़ता है और घर में लक्ष्मी का वास होता है.
सफेद फूल
गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर सफेद फूल चढ़ाएं. सफेद फूलों को चढ़ाने से घर में खुशहाली आती है.
शमी पत्र अर्पित करें
अगर आप शनि दोष से परेशान हैं तो गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाएं. ऐसा करने से शनि दोष से राहत मिलती है.
ये भी पढ़ें: Premanand Maharaj Tips: प्रेमानंद महाराज ने बताया इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना होता है अशुभ, लगता है ब्रह्म हत्या का पाप
Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)
Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 7 चीजें, शनि दोष समेत इन समस्याओं से मिलेगी मुक्ति
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







