धर्म-कर्म-ज्योतिष – Guruwar Ke Upay: बृहस्पतिवार के दिन करें ये सरल उपाय, हो जाएंगे पैसों से मालामाल #INA

Guruwar Ke Upay: हिन्दू धर्म में बृहस्पतिवार का दिन बेहद खास माना गया है. बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति को समर्पित है. मान्यता है कि गुरुवार के दिन व्रत और पूजा करने से धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है. साथ ही इस दिन पूजा करने से विवाह में आने वाली रुकावटें भी दूर होती हैं. इसके अलावा गुरुवार के दिन कुछ उपाय करके आप अपने जीवन में खुशियां ला सकते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि कर सकते हैं तो आइए आपको बताते हैं वो उपाय क्या हैं…

बृहस्पतिवार को करें ये अचूक उपाय-

1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार दिन काले और नीले कपड़े नहीं पहनने चाहिए. ऐसा माना जाता है कि बृहस्पतिवार के दिन आप पीले या सफेद कपड़े पहन सकते हैं, इससे भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति भी प्रसन्न होते हैं.

2. आप अपने सौभाग्य को बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार के दिन हल्दी का अचूक उपाय अपना सकते हैं. इस दिन आप पीला भोजन बना सकते हैं, साथ ही नहाने के जल में हल्दी मिलाकर नहा सकते हैं और मस्तक पर तिलक लगा सकते हैं.

3. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन केले की पूजा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. साथ ही विवाह में आने वाली रुकावटें भी दूर होती हैं.

4. बृहस्पतिवार के दिन आप मंदिर में पीले और नीले रंग का दान कर सकते हैं, इससे आपकी सोई हुई किस्मत खुल जाएगी और आपको धन और समृद्धि दोनों की प्राप्ति होगी.

5. गुरुवार के दिन आप केसर का उपाय भी कर सकते हैं. हो सके तो भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को केसर का भोग लगाएं, केसर से पीली मिठाई बनाएं. इससे बृहस्पति मजबूत होगा और देवी लक्ष्मी भी धन में वृद्धि करेंगी.

ये भी पढ़ें: Premanand Maharaj Tips: प्रेमानंद महाराज ने बताया इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना होता है अशुभ, लगता है ब्रह्म हत्या का पाप

ये भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर किन चीजों का दान करना चाहिए और किन चीजों का नहीं, यहां जानिए

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

 

Guruwar Ke Upay: बृहस्पतिवार के दिन करें ये सरल उपाय, हो जाएंगे पैसों से मालामाल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button