धर्म-कर्म-ज्योतिष – Horoscope .: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानिए #INA

Horoscope .: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 14 दिसंबर 2025, दिन रविवार है. आज की तिथि दशमी है और नक्षत्र हस्त है. सूर्य का उदय सुबह 7:05 बजे होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5:25 बजे होगा. आज विष्टि योग बन रहा है. चंद्रमा आज कन्या राशि में विराजमान रहेगा, जिससे इस राशि के जातकों के लिए दिन खास माना जा रहा है.

आज का शुभ मुहूर्त

आज का शुभ मुहूर्त सुबह 11:54 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक रहेगा. इस समय में किया गया कार्य सफल होता है. यदि आप प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, किसी प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू या किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जा रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त में निकलना लाभकारी रहेगा. वहीं, राहुकाल शाम 4:08 बजे से 5:25 बजे तक रहेगा. इस दौरान कोई भी शुभ या नया कार्य शुरू करने से बचें.

दिशाशूल और उपाय

आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल है. इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें. यदि यात्रा जरूरी हो, तो दही या गुड़ खाकर, केसर का तिलक लगाकर और माता-पिता का आशीर्वाद लेकर यात्रा करने से परेशानी नहीं होगी.

आज का महामंत्र

आज का महामंत्र सूर्यदेव को समर्पित है- “ॐ ह्रिंग ह्रिंग सूर्याय सहस्रकिरणाय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा.” इस मंत्र का जप लाल वस्त्र पहनकर और लाल चंदन की माला से करने पर सूर्य ग्रह मजबूत होता है. इससे स्वास्थ्य, धन और मान-सम्मान में वृद्धि होती है.

अब 12 राशियों के दैनिक फलों में बताया जाएगा कि आज किसका भाग्योदय होगा, किसे नौकरी, प्रोमोशन या सफलता मिलेगी, किसे संपत्ति लाभ होगा और किसे सतर्क रहने की जरूरत है. साथ ही यह भी बताया जाएगा कि किस रंग का प्रयोग आपके लिए शुभ रहेगा और कौन से उपाय लाभ देंगे. ये सारी चीजें यहां वीडियो में बताई गई हैं.

Horoscope .: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानिए




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button