धर्म-कर्म-ज्योतिष – गुरु पूर्णिमा पर बनने जा रहे हैं ये दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत #INA

Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था. हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरु पुर्णिमा आषाढ़ पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. इस बार गुरु पूर्णिमा बृहस्पतिवार को पड़ रहा है, ऐसे में इसका महत्व दोगुना बढ़ जाता है. वहीं इस साल गुरु पूर्णिमा के दिन विशेष संयोग भी बन रहे हैं. जिसका लाभ कुछ राशियों को मिलने वाला है. आइए आपको बताते है. 

दुर्लभ योग

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गुरु पूर्णिमा इस बार विशेष महत्व रखती है, क्योंकि कई सालों बाद गुरु पू्र्णिमा के दिन गुरुवार है और इस दिन इंद्र योग और वैधृति योग भी बन रहा है. गुरुवार के दिन और इंद्र-वैधृति योग की युति काफी महत्वपूर्ण है. 

वृषभ राशि

गुरु पूर्णिमा पर वृषभ राशि वालों के लिए बनने जा रहे योग काफी लाभकारी माने जा रहे हैं. इस दौरान उन्हें कई नौकरी के अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ के भी संयोग बन रहे हैं. 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु पुर्णिमा शुभ फलदायी होगी. उन्हें नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है, समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और रुके हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे. 

कन्या राशि

इस दिन पारिवारिक सुख और करियर में उपलब्धियां मिल सकती है. इसके साथ ही आप वाहन या फिर घर भी खरीद सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी बदलाव होंगे. 

वृश्चिक राशि

आपको इस दिन आर्थिक लाभ हो सकता है.  इसके साथ  ही कुटुंब में भी धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते  हैं. जिससे की घर का माहौल सकारात्मक होगा. 

कुंभ राशि

इस दिन आपको अपने काम को लेकर सराहना मिलेगी. आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे. वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. इसके साथ ही भाई बहनों का सहयोग मिलेगा. 

ये भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन में इस तरीके से करें भोलेनाथ की पूजा, प्रसन्न होंगे शिवजी

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

 

गुरु पूर्णिमा पर बनने जा रहे हैं ये दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button