धर्म-कर्म-ज्योतिष – Kartika Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा का ये है सबसे शुभ मुहूर्त, आज करें गंगा स्नान और दीपदान, मिलेगा विशेष पुण्य #INA
Kartika Purnima 2025: आज यानी 5 नवंबर 2025 बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में यह त्योहार सबसे पवित्र मानी जाती है. दिवाली के 15वें दिन आने वाली यह पूर्णिमा धार्मिक दृष्टि से बेहद खास होती है. इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करते हैं. ऐसा करने से पापों का नाश होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. वहीं आज देव दीपावली का त्योहार भी पूरे श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस रात स्वंय देवी-देवता काशी के घाटों पर उतरकर दीपों से दिवाली मनाते हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा सन्ना का शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में.
कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Kartika Purnima 2025 Shubh Muhurat)
कार्तिक पूर्णिमा की तिथि 4 नवंबर यानी कल रात 10 बजकर 36 मिनट से शुरु हो चुकी है और इस तिथि का समापन आज शाम यानी 05 नवंबर 2025 को 06 बजकर 48 मिनट पर होगा.
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान का मुहूर्त
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान-पुण्य करने का शुभ मुहूर्त आज सुबह 04 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक रहने वाला है. इस पावन अवसर पर आप जरूरतमंदों और असहाय लोगों की मदद के लिए दान-पुण्य कर सकते हैं. कहा जाता है कि ऐसा करने से विशेष पुण्य मिलता है.
कार्तिक पूर्णिमा 2025 शुभ योग
इस बार कार्तिक पूर्णिमा बहुत ही खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन सर्वार्थिसिद्धि योग सुबह 06 बजकर 34 मिनट से लेकर 6 नवंबर की सुबह 06 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा रवि योग का संयोग भी रहने वाला है. इन सभी योगों में भी कार्तिक पूर्णिमा का पूजन किया जाएगा.
कार्तिक पूर्णिमा पूजन विधि (Kartika Purnima 2025 Puja Vidhi)
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें. यदि संभव हो तो गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें. इसके बाद पीले या सफेद वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा करें. तुलसी के पौधे के सामने दीप जलाएं और भगवान को पुष्प, धूप और तुलसी दल अर्पित करें. शाम के समय दीपदान, कीर्तन और दान-पुण्य करना विशेष फलदायी माना गया है.
कार्तिक पूर्णिमा महत्व
हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा सबसे शुभ दिनों में से एक मानी जाती है. यह दिन कार्तिक महीने में आता है और पूरा महीना भगवान विष्णु की उपासना के लिए समर्पित होता है. इसी दिन देव दीपावली का पर्व भी मनाया जाता है. मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है.
यह भी पढ़ें: Dev Deepawali 2025: क्यों मनाई जाती है देव दीपावली? यहां जानिए
Kartika Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा का ये है सबसे शुभ मुहूर्त, आज करें गंगा स्नान और दीपदान, मिलेगा विशेष पुण्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





