धर्म-कर्म-ज्योतिष – Kharmas 2025: सूर्य के धनु गोचर से शुरू होगा खरमास, इन राशियों को रहना होगा सतर्क #INA
Kharmas 2025: खरमास 2025 की शुरुआत 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से होती है जो ज्योतिषीय दृष्टि से जरूरी माना जाता है. इस अवधि में मांगलिक कार्यों पर रोक लगती है और कुछ राशियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.
कब है खरमास 2025?
द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 दिसंबर को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे. इसी वजह से खरमास की शुरुआत हो जाएगी. खरमास की शुरुआत होते ही मांगलिक कार्यों पर भी रोक लग जाती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि खरमास से किन राशियों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है.
खरमास के दिन इन राशियों को रहना होगा सावधान
वृषभ राशि
खरमास से वृषभ राशि वालों को सावधान रहना होगा. कार्यों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. नई जिम्मेदारियों में तनाव बढ़ सकता है. इसी वजह से सहकर्मियों से बहस भी हो सकती है. किसी भी नए बिजनेस में पैसे ना लगाएं. रिश्तों में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं जिससे दांपत्य जीवन में नोक-झोंक उत्पन्न होगी. दुर्घटना भी हो सकती है.
मकर राशि
खरमास से मकर राशि वालों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. सेहत का ख्याल रखना क्योंकि इस समय पेट से जुड़ी दिक्कते होंगी. अपनी वाणी पर संयम रखें वरना विवादों में घिर सकते हैं. मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है. परिवार के साथ किसी बात को मनमुटाव हो सकता है. विदेश यात्रा पर जानें से बचें.
मीन राशि
खरमास मीन राशि वालों को बहुत ही कष्यकारी होने वाला है. खर्चे बढ़ सकते हैं और अनावश्यक परेशानियां आ सकती हैं. नौकरी से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी वरना सफलता हाथ नहीं लगेगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में ऑफिस पॉलिटिक्स से बचना होगा.
खरमास में क्या करें?
इस समय पूजा-पाठ, दान और आत्मचिंतन को शुभ माना जाता है. संयम और सकारात्मक सोच से इस अवधि को बेहतर बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: 53 दिनों तक शादी पर लगने वाला है ब्रेक, अभी से जान लें क्या हैं फरवरी में शुभ तिथियां? देखें लिस्ट
Kharmas 2025: सूर्य के धनु गोचर से शुरू होगा खरमास, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








