धर्म-कर्म-ज्योतिष – Sawan 2025: सावन में पाना चाहते हैं भगवान शिव का आशीर्वाद तो घर से बाहर हटा दें ये चीजें, वरना फल से रह जाएंगे वंचित #INA
Sawan 2025: हिंदू धर्म में सावन को भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना माना जाता है. इस महीने में मात्र शिवलिंग पर जल चढ़ाने से शिव अत्यंत शीघ्र कृपा प्राप्त होती है यानी इस महीने में भगवान भोलेनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी कुछ नकारात्मक चीजें धन हानि, गृह क्लेश और रोगों का कारण बनती हैं. ऐसे में सावन आने से पहले इन चीजों को घर से बाहर करना देना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है और सुख-शांति भी घर में बनी रहती है…
टूटी हुई मूर्तियां और पुराने-फटे फोटोज
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में देवी-देवताओं की टूटी या खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए. ऐसी मूर्तियां घर में नेगेटिव एनर्जी फैलाती हैं और पूजा का फल भी नहीं मिलता है. सावन माह में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए टूटी हुई मूर्तियों और पुराने-फटे फोटोज को किसी पवित्र स्थान पर रख देना चाहिए या पानी में बहा दें.
बंद घड़ियां और खराब इलेक्ट्रॉनिक चीजें
वास्तु के अनुसार, घर में बंद पड़ी घड़ी या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान बुरा समय और नकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक होते हैं. इन चीजों के घर में होने से परिवार के लोगों की तरक्की रुकती है. सावन माह में से पहले इन्हें या तो ठीक करवा लें या फिर घर से बाहर कर देना चाहिए.
सूखे या कांटेदार पौधे
घर में रखे सूखे या कांटेदार पौधे वास्तु दोष उत्पन्न करते हैं. साथ ही, ये पौधे मानसिक तनाव, कलह और तंगी का कारण बनते हैं. ऐसे में सावन माह से पहले इन पौधों को घर से निकाल दें. श्रावण माह में तुलसी, बेला, मदार जैसे शुभ पौधे लगाना लाभकारी होता है.
झाड़ू को गलत जगह न रखें
झाड़ू को हिंदू धर्म में धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. अगर आप अपने घर में झाड़ू को गलत जगह पर रखते हैं, तो यह घर में वास्तु दोष का कारण बनता है. सावन के महीने में झाड़ू को हमेशा छिपाकर और दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Premanand Maharaj Tips: प्रेमानंद महाराज ने बताया इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना होता है अशुभ, लगता है ब्रह्म हत्या का पाप
Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)
Sawan 2025: सावन में पाना चाहते हैं भगवान शिव का आशीर्वाद तो घर से बाहर हटा दें ये चीजें, वरना फल से रह जाएंगे वंचित
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






