धर्म-कर्म-ज्योतिष – Sawan Kanwar Yatra 2025: सावन में कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा, जानिए तिथि और महत्वपूर्ण नियम #INA

Sawan Kanwar Yatra 2025: सावन का महीना शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है. यह महीना शिव भक्ति, पूजा और व्रत आदि के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. साथ ही इस महीने में कांवड़ यात्रा भी होती है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं.

कांवड़ यात्रा में शिव भक्त पवित्र गंगा जल लेकर हरिद्वार और गंगोत्री जैसे तीर्थ स्थलों पर जाते हैं और दर्शन के बाद शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करते हैं. मान्यता है कि कांवड़ यात्रा की शुरुआत सबसे पहले भगवान शिव के महान भक्त भगवान परशुराम ने की थी. ऐसे में आइए जानते हैं सावन 2025 में कब शुरू होगी कांवड़ यात्रा…

कब से शुरू होगी कांवड़ यात्रा-

कांवड़ हिंदू धर्म का एक विशेष धार्मिक और वार्षिक तीर्थ जो सावन के महीने में किया जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल सावन 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है और 09 अगस्त को समाप्त होगा. सावन शुरू होते ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है.

कांवड़ यात्रा के ये हैं नियम-

-कांवड़ यात्रा के दौरान कावड़ियों को मन, कर्म और वचन से शुद्ध रहना चाहिए. इस दौरान शराब, पान, गुटखा, सिगरेट, तंबाकू जैसे सभी तरह के नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए.

-एक बार कांवड़ यात्रा की शुरुआत करने के बाद रास्ते में कांवड़ को कहीं भी नहीं रखना चाहिए. खासकर जमीन पर रखने से बचें. इससे आपकी यात्रा अधूरी मानी जाएगी. कांवड़ यात्रा के दौरान अगर गलती से कहीं भी जमीन पर कांवड़ रख दिया तो फिर से जल भरकर यात्रा की शुरुआत करनी होती है.

-कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िये जब भी मल-मूत्र का त्याग करें तो स्नान के बाद ही कांवड़ को छूएं. बिना नहाएं कांवड़ को दोबारा नहीं उठाना चाहिए.

ये भी पढ़ें:  मृत्यु आने से कुछ महीने पहले व्यक्ति को मिलने लगते हैं ये 7 संकेत, जानिए क्या कहता है गरुड़ पुराण

ये भी पढ़ें:  कर्म के हिसाब से किस योनि में मिलेगा आपको अगला जन्म? जानिए क्या कहता है गरुड़ पुराण

कांवड़ यात्रा भगवान भोलेनाथ को समर्पित पवित्र यात्रा है. इस यात्रा के दौरान तीर्थ यात्री हरिद्वार, ऋषिकेश, गोमुख जैसे पवित्र नदी का जल भरकर कई लंबी पद यात्रा की शुरुआत करते हैं. इसी पवित्र जल से शिवलिंग अभिषेक किया जाता है.

ये भी पढ़ें: Premanand Maharaj Tips: प्रेमानंद महाराज ने बताया इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना होता है अशुभ, लगता है ब्रह्म हत्या का पाप

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Sawan Kanwar Yatra 2025: सावन में कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा, जानिए तिथि और महत्वपूर्ण नियम




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button