धर्म-कर्म-ज्योतिष – Shaniwar Ke Upay: शनिवार को गलती से भी न करें ये काम, नाराज हो जाएंगे शनि देव #INA
Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिवार को शनिदेव का दिन माना जाता है. इस दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है. शनिदेव की कृपा पाने के लिए लोग शनिवार के दिन कई तरह के उपाय अपनाते हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनि को ऐसा क्रूर ग्रह माना गया है जो क्रोधित होने पर अपने भक्तों को अशुभ फल देता हैं. शनिवार के दिन कई तरह के टोटके भी किए जाते हैं.
इसके अलावा शनिवार के दिन कुछ खास काम करने की मनाही होती है. इस दिन कुछ चीजों को करने से बचना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन इन चीजों का खरीदना अशुभ होता हैं. आइए जानते हैं शनिवार के दिन कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए….
शनिवार के दिन नहीं करना चाहिए ये काम-
-शनिवार के दिन शनि से संबंधित चीजों को नहीं खरीदना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे आर्थिक तंगी आती है और जीवन में कई तरह की समस्या आती हैं. इस दिन शनि से संबंधित चीजों का दान करना शुभ होता है. हालांकि, शनिवार से पहले इन्हें खरीदकर रख लेना बेहतर होगा.
-शनिवार के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए. लोहे से बने सामानों को खरीदने के लिए यह दिन अशुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन लोहे से बनी वस्तुओं को खरीदने से शनिदेव नाराज होते हैं. वहीं शनिवार के दिन लोहे से बने समान का दान करना शुभ माना जाता है.
-शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाने की परंपरा है. लेकिन इस दिन तेल खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है. शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदने से जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं.
-ऐसा माना जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से परिवार के सदस्य कर्ज में डूब जाते हैं. इससे घर की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है. अगर आपको नमक खरीदना है तो शनिवार के अलावा किसी और दिन खरीद लें.
ये भी पढ़ें: Premanand Maharaj Tips: प्रेमानंद महाराज ने बताया इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना होता है अशुभ, लगता है ब्रह्म हत्या का पाप
Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को गलती से भी न करें ये काम, नाराज हो जाएंगे शनि देव
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








