धर्म-कर्म-ज्योतिष – Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में घटस्थापना करते समय न करें ये गलतियां #INA

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रहे हैं. नवरात्रि की शुरुआत प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना से होती है. घटस्थापना का विशेष महत्व है क्योंकि इसे शुभ कार्यों का प्रारंभ और देवी-देवताओं का आह्वान माना जाता है. नवरात्रि का व्रत भी घट स्थापना के बाद ही आरंभ होता है.

घटस्थापना के शुभ मुहूर्त की बात करें तो इस वर्ष घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त बताए गए हैं. पहला प्रातः कालीन मुहूर्त (सुबह 6:09 से 8:06 बजे तक) और दूसरा अभिजीत मुहूर्त (सुबह 11:49 से दोपहर 12:38 बजे तक). इन दोनों मुहूर्तों में से किसी में भी घटस्थापना की जा सकती है.

घटस्थापना के नियम और सावधानियां

घटस्थापना की आवश्यक सामग्री

घटस्थापना के लिए जिन सामग्रियों की आवश्यकता होती है, वे इस प्रकार हैं:- आम के पत्ते, साफ मिट्टी, जौ, हल्दी, गुलाल, पुष्प, कपूर, धूप, पंचामृत, गंगाजल, शहद, सिक्के, पूजा का पान, नारियल और अक्षत. इन सभी सामग्रियों से कलश की स्थापना कर माता दुर्गा का आह्वान किया जाता है.

धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

नवरात्रि में घटस्थापना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का स्रोत भी है. माना जाता है कि कलश में देवी-देवताओं का वास होता है. नियमित पूजा और कलश की उपासना से घर में सुख-शांति बनी रहती है.

सही विधि और नियमों के साथ घटस्थापना करने से नवरात्रि की महिमा और बढ़ जाती है. इस अनुष्ठान से घर में पवित्रता का संचार होता है और माता दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है. इसलिए घटस्थापना को पूरे श्रद्धा और शुद्धता के साथ करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि का इन तीन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक असर, धन लाभ के साथ मिलेंगे ये फायदे

यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2025 effect on Rashi: सूर्य ग्रहण का इन 3 राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में घटस्थापना करते समय न करें ये गलतियां




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button