धर्म-कर्म-ज्योतिष – घर में शीशा लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है आर्थिक नुकसान #INA

Mirror Vastu Tips: घर में शीशा रखना या लगाना आम बात है. यह न केवल उपयोगी होता है बल्कि कई बार सजावट का भी हिस्सा बन जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शीशा रखने के कुछ नियम हैं? अगर शीशा का इस्तेमाल गलत दिशा या स्थान पर किया जाए तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक परेशानी का कारण भी बन सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार शीशा कहां रखना शुभ होता है और कहां नहीं लगाना चाहिए…

इन जगहों पर शीशा लगाना होता है अशुभ-

दक्षिण-पूर्व दिशा में

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिशा अग्नि तत्व की दिशा है. इस दिशा में शीशा लगाने से परिवार में कलह और तनाव बढ़ सकता है. घर परिवार का सुख-शांति प्रभावित हो सकती है और रिश्तों में अड़चन आ सकती है.

घर के मुख्य द्वार पर

घर के मुख्य द्वार पर लगा शीशा घर की सकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकाल देता है. इससे बिजनेस में हानि हो सकती है और आर्थिक संकट आ सकता है. परिवार में मतभेद भी बढ़ सकती है.

टूटा या धुंधला शीशा

घर में टूटा हुआ शीशा वास्तु दोष उत्पन्न करता है. इससे मानसिक तनाव और दुर्भाग्य से घर में परेशानियां बढ़ती हैं. इस लिए ऐसा दर्पण जिसमें चेहरा साफ दिखाई न दे, उसे फेंक देना चाहिए.

ये भी पढ़ें:  मृत्यु आने से कुछ महीने पहले व्यक्ति को मिलने लगते हैं ये 7 संकेत, जानिए क्या कहता है गरुड़ पुराण

ये भी पढ़ें:  कर्म के हिसाब से किस योनि में मिलेगा आपको अगला जन्म? जानिए क्या कहता है गरुड़ पुराण

इन जगहों पर शीशा लगाना होता है शुभ

उत्तर-पूर्व दिशा को शुभता और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है. यहां शीशा का उपयोग करने से घर में समृद्धि और धन लाभ होता है. 

ये भी पढ़ें: Premanand Maharaj Tips: प्रेमानंद महाराज ने बताया इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना होता है अशुभ, लगता है ब्रह्म हत्या का पाप

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

घर में शीशा लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है आर्थिक नुकसान




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button