धर्म-कर्म-ज्योतिष – 53 दिनों तक शादी पर लगने वाला है ब्रेक, अभी से जान लें क्या हैं फरवरी में शुभ तिथियां? देखें लिस्ट #INA
Wedding Shubh Muhurat February 2026: हिंदू धर्म में विवाह जैसे पवित्र संस्कार के लिए शुभ तिथि और मुहूर्त का विशेष महत्व होता है. साल 2025 के अंत में शादियों पर विराम लग गया था. इसका कारण था शुक्र ग्रह का अस्त होना और खरमास की शुरुआत. शुक्र ग्रह प्रेम, वैवाहिक सुख और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. 11 दिसंबर 2025 को शुक्र अस्त हो गए थे. इसके बाद से विवाह, सगाई और अन्य मांगलिक कार्य बंद हो गए.
कब तक नहीं होंगी शादियां?
खरमास 16 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 15 जनवरी 2026 तक रहेगा. इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की मनाही होती है. इस बार विवाह पर रोक जनवरी के पूरे महीने रहेगी. वजह है शुक्र ग्रह का 53 दिनों तक अस्त रहना. शुक्र का उदय 1 फरवरी 2026 को होगा. इसके बाद ही शादी-विवाह फिर से शुरू होंगे. शुक्र उदय होते ही फरवरी 2026 में फिर से शादी के योग बनेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार इस महीने कुल 12 शुभ विवाह मुहूर्त प्राप्त होंगे.
फरवरी 2026 में शादी के शुभ मुहूर्त
पहला शुभ मुहूर्त
तिथि: 5 फरवरी 2026, गुरुवार
समय: सुबह 07:00 से 6 फरवरी सुबह 07:07 तक
नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी, हस्त
तिथि: चतुर्थी, पंचमी
दूसरा शुभ मुहूर्त
तिथि: 6 फरवरी 2026, शुक्रवार
समय: सुबह 07:07 से 11:37 तक
नक्षत्र: हस्त
तिथि: पंचमी
तीसरा शुभ मुहूर्त
तिथि: 8 फरवरी 2026, रविवार
समय: रात 12:08 से 9 फरवरी सुबह 05:02 तक
नक्षत्र: स्वाति
तिथि: सप्तमी
चौथा शुभ मुहूर्त
तिथि: 10 फरवरी 2026, मंगलवार
समय: सुबह 07:55 से 11 फरवरी रात 01:42 तक
नक्षत्र: अनुराधा
तिथि: नवमी
पांचवां शुभ मुहूर्त
तिथि: 12 फरवरी 2026, गुरुवार
समय: रात 08:20 से 13 फरवरी सुबह 03:06 तक
नक्षत्र: मूला
तिथि: एकादशी
छठा शुभ मुहूर्त
तिथि: 14 फरवरी 2026, शनिवार
समय: शाम 06:16 से 15 फरवरी सुबह 03:18 तक
नक्षत्र: उत्तरा आषाढ़
तिथि: त्रयोदशी
सातवां शुभ मुहूर्त
तिथि: 19 फरवरी 2026, गुरुवार
समय: रात 08:52 से 20 फरवरी सुबह 06:56 तक
नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद
तिथि: तृतीया
आठवां शुभ मुहूर्त
तिथि: 20 फरवरी 2026, शुक्रवार
समय: सुबह 06:56 से 21 फरवरी रात 01:51 तक
नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद, रेवती
तिथि: तृतीया, चतुर्थी
नौवां शुभ मुहूर्त
तिथि: 21 फरवरी 2026, शनिवार
समय: दोपहर 01:00 से 01:22 तक
नक्षत्र: रेवती
तिथि: पंचमी, चतुर्थी
दसवां शुभ मुहूर्त
तिथि: 24 फरवरी 2026, मंगलवार
समय: सुबह 04:26 से 25 फरवरी सुबह 06:51 तक
नक्षत्र: रोहिणी
तिथि: नवमी
ग्यारहवां शुभ मुहूर्त
तिथि: 25 फरवरी 2026, बुधवार
समय: रात 01:28 से 26 फरवरी सुबह 06:50 तक
नक्षत्र: मृगशिरा
तिथि: नवमी, दशमी
बारहवां शुभ मुहूर्त
तिथि: 26 फरवरी 2026, गुरुवार
समय: सुबह 06:50 से दोपहर 12:11 तक
नक्षत्र: मृगशिरा
तिथि: दशमी
यह भी पढ़ें: Astro Tips: महिलाएं रात में सोने से पहले भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो सकती है कोई अनहोनी
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है. यहां . Nation किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
53 दिनों तक शादी पर लगने वाला है ब्रेक, अभी से जान लें क्या हैं फरवरी में शुभ तिथियां? देखें लिस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






