धर्म-कर्म-ज्योतिष – Aaj Ka .: सभी राशियों के लिए 16 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा? यहां जानिए #INA
Aaj Ka .: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 16 दिसंबर 2025 है और दिन मंगलवार है. आज की तिथि द्वादशी है और नक्षत्र स्वाति रहेगा. सूर्योदय सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 26 मिनट पर होगा. आज पहले कोलोकरण और उसके बाद तैतिल करण रहेगा. चंद्रमा आज तुला राशि में विराजमान रहेगा.
आज का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और उपाय
आज शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. वहीं राहुकाल दोपहर 2 बजकर 51 मिनट से शाम 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. आज उत्तर दिशा का दिशाशूल है, इसलिए उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि यात्रा बहुत जरूरी हो, तो एक दिन पहले शुभ मुहूर्त में प्रस्थान करना लाभकारी रहेगा. राहुकाल के समय कोई भी महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचें, क्योंकि इस दौरान किया गया काम अटक सकता है. किसी भी नए या जरूरी कार्य की शुरुआत शुभ मुहूर्त में करना आपके लिए बेहतर और फलदायी रहेगा.
आज का महामंत्र
आज का महामंत्र संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है. महामंत्र है- “ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्” इस मंत्र का नियमित जप करने से भय, संकट और बाधाएं दूर होती हैं. इससे सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और आत्मिक विकास में वृद्धि होती है और बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
अब 12 राशियों के दैनिक फलों में बताया जाएगा कि आज किसका भाग्योदय होगा, किसे नौकरी, प्रोमोशन या सफलता मिलेगी, किसे संपत्ति लाभ होगा और किसे सतर्क रहने की जरूरत है. साथ ही यह भी बताया जाएगा कि किस रंग का प्रयोग आपके लिए शुभ रहेगा और कौन से उपाय लाभ देंगे. ये सारी चीजें यहां वीडियो में बताई गई हैं.
Aaj Ka .: सभी राशियों के लिए 16 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा? यहां जानिए
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






