धर्म-कर्म-ज्योतिष – भारत का अनोखा मंदिर, जहां दर्शन करने से ठीक होती हैं Heart Problems #INA
भारत को तीर्थों का देश माना जाता है. जिनकी कहानियां और मान्यता श्रद्धालुओं को हैरान कर देती हैं. ऐसा ही एक और अनोखा मंदिर सामने आया है. जिसमें दर्शन करने से दिल की बीमारियां ठीक हो जाती है. वहीं इस मंदिर से पहले दो मंदिर और ऐसे सामने आए है. जिनके दर्शन करने से आंखों की बीमारियां, डायबिटीज का इलाज होता है.मान्यता है कि इस मंदिर में मात्र दर्शन करने से लोगों को हाई बीपी, हार्ट ब्लॉकेज जैसी दिल से जुड़ी दिक्कत ठीक हो जाती हैं. आइए आपको इस मंदिर के बारे में बताते हैं.
दिल के भगवान
यह मंदिर तमिलनाडु में स्थिक ह्रदयलीश्वर मंदिर के नाम का मतलब दिल के भगवान होता है. इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा होती है. मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने आए भक्त उन्हें दूध और फल चढ़ाते हैं. इस मंदिर में भगवान शिव पश्चिम दिशा और माता पार्वती दक्षिण दिशा की ओर अलग-अलग गर्भगृहों में विराजमान हैं. मंदिर के प्रांगण में भगवान गणेश, भगवान सुब्रमण्यम अपनी पत्नियों वल्ली और देवसेना के साथ, चंडिकेश्वर, नटराज और नंदी देव विराजमान हैं. यहां हर सोमवार दिल के मरीज भगवान शिव से अपने रोगों से मुक्ति के लिए प्रार्थना करने आते हैं.
अनोखी कहानी
हृदयलीश्वर मंदिर से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार पूसालार नयनार नाम का एक गरीब शिव भक्त हुआ करता था. उसका सबसे बड़ा दुख यही था कि वो अपने भगवान शिव के लिए एक मंदिर नहीं बनवा पा रहा है. पैसे ना होने की वजह से पूसालार नयनार ने अपने दिल में ही भगवान शिव का एक भव्य मंदिर बना लिया. पूसालार का यह मंदिर ऐसा था जैसे किसी राजा ने बनवाया हो. उसने मंदिर की हर चीज जैसे भक्तों के लिए सुविधाएं और सजावट की कल्पना की. भगवान शिव उनकी इस भक्ति से प्रसन्न हुए, और उन्होंने यहां एक मंदिर बनवाया गया. इस मंदिर में विधि-विधान के साथ शिवलिंग की स्थापना की गई. भगवान शिव पूसलार के दिल में बसे हुए थे, इसलिए मंदिर का नाम ‘हृदयलीश्वरर’ रखा गया.
View this post on Instagram
मंदिर का टाइम
हृदयलीश्वर मंदिर सुबह साढ़े छह बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक और शाम साढ़े चार बजे से रात साढ़े आठ बजे तक खुला रहता है. यहां पहुंचने के लिए आप चेन्नई से लोकल ट्रेन या बस ले सकते हैं.
सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन तिरुवल्लूर पड़ता है.
Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)
भारत का अनोखा मंदिर, जहां दर्शन करने से ठीक होती हैं Heart Problems
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






