Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जानें क्या कुछ कहा?
.webp)

Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर राजधानी दिल्ली में मुख्य समारोह का आयोजन हो रहा है. जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी. इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए हैं.
कर्तव्य पथ पर दिखेगी भारत की सैन्य ताकत
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भारत दुनिया को अपनी सैन्य ताकत दिखाएगा. इस दौरान दुनिया भारत की विकास गाथा, सांस्कृतिक विविधता को भी देख सकेगी. जिसमें नवगठित सैन्य इकाइयां और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल किए गए प्रमुख हथियार प्रणालियों के मॉडल भी शामिल होंगे. कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम, ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा, जिसका नेतृत्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी. यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. जो करीब 90 मिनट तक चलेगा.
पीएम मोदी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथियों के राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की सुरक्षा में पारंपरिक बग्गी में सवार होकर कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगी. कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण भारतीय सेना का पहला चरणबद्ध युद्ध सरणी प्रदर्शन होगा, जिसमें ड्रोन, टैंक और तोपखाने को वास्तविक युद्धक्षेत्र की स्थितियों को प्रतिबिंबित करने वाली युद्ध शैली को प्रदर्शित किया जाएगा.
Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जानें क्या कुछ कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)


