गणतंत्र दिवस- PM ने मल्टी कलर की बंधेज पगड़ी पहनी:इस पर सुनहरे रंग से मोर पंख के पैटर्न; डार्क ब्लू कुर्ते पर आसमानी जैकेट पहनी- INA NEWS

देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड में प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे। हर साल परेड पर PM के लुक और पगड़ी की काफी चर्चा होती है। पिछले साल प्रधानमंत्री ने भूरे रंग की जैकेट के साथ रंगीन पगड़ी थी। 2022 में उत्तराखंड की ब्रह्मकमल टोपी, 2021 में शाही परिवार से मिली हलारी पगड़ी पहनी थी। बतौर PM, गणतंत्र दिवस पर नरेंद्र मोदी की 12 तस्वीरें… ……………………. गणतंत्र दिवस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पद्मश्री से सम्मानित देश के गुमनाम नायक: MP के भगवानदास बुंदेली युद्ध कला के ट्रेनर, छत्तीसगढ़ की बुधरी ने समाज सेवा के चलते शादी नहीं की केंद्र सरकार ने 25 जनवरी की शाम पद्म सम्मान की घोषणा की। देश की 113 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इनमें ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने बिना सुर्खियों में आए समाज, संस्कृति, शिक्षा, पर्यावरण और मानव सेवा के क्षेत्र में दशकों तक काम किया। इन लोगों ने चमक-दमक से दूर, जमीन पर बदलाव लाया। पूरी खबर पढ़ें… 77वां गणतंत्र दिवस: परेड में ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन में फ्लाईपास्ट, 2 कूबड़ वाला ऊंट; 30 झांकियां में 2,500 कलाकारों का परफॉर्मेंस 26 जनवरी को भारत 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस बार कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड की थीम वंदे मातरम् है। परेड में 30 झांकियां निकलेंगी, जो ‘स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम्, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर आधारित होंगी। एयरफोर्स के कुल 29 एयर क्राफ्ट फ्लाईपास्ट करेंगे। इनमें 16 फाइटर जेट, चार ट्रांसपोर्ट विमान और नौ हेलिकॉप्टर शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button