Tach – ChatGPT Prism से मिनटों में बनेगा रिसर्च पेपर! जानिए कितना खास है OpenAI का नया AI वर्कस्पेस

Last Updated:
OpenAI ने ChatGPT Prism लॉन्च किया है, जो यूजर्स को किसी भी टॉपिक का मल्टी-एंगल एनालिसिस, क्लियर स्ट्रक्चर और कस्टमाइजेशन के साथ 360-डिग्री व्यू देता है. आइए जानते हैं कि इसे कैसे यूज किया जा सकता है.
ChatGPT PrismOpenAI के ChatGPT से तो हर कोई वाकिफ है. 30 नवंबर, 2022 को इसे पेश किया गया था और तब से लेकर ये लगातार ‘सीख-पढ़’ कर आगे बढ़ रहा है. समय के साथ कंपनी इसे ज्यादा शार्प और फंक्शनल बना रही है. शुरुआत में मामूली जानकारी देने वाली चैटजीपीटी अब रिसर्च से लेकर AI जनरेटेड इमेज को यूजर्स के सामने चुटकियों में पेश कर देता है. कंपनी ने अब ChatGPT Prism पेश किया है.
ChatGPT Prism अब AI की जानकारी को अलग-अलग दृष्टिकोण (perspectives) और लेयर्स (layers) में समझने के साथ दिखाएगा. जैसे एक प्रिज़्म (Prism) सफेद रोशनी को कई रंगों में बांट देता है, उसी तरह ChatGPT Prism किसी एक सवाल या विषय को कई एंगल से विश्लेषण करके अलग-अलग रूपों में प्रस्तुत करता है. इसका उद्देश्य है कि यूजर को केवल एक सीधा जवाब नहीं, बल्कि गहराई से समझने योग्य जानकारी मिले.
ChatGPT Prism क्या करता है?
ChatGPT Prism किसी भी टॉपिक को छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़कर समझाता है. उदाहरण के लिए, अगर आप किसी टेक्नोलॉजी, बिजनेस आइडिया या एजुकेशनल कॉन्सेप्ट के बारे में पूछते हैं, तो Prism-स्टाइल अप्रोच में ChatGPT आपको बेसिक ओवरव्यू, टेक्निकल एक्सप्लेनेशन, प्रैक्टिकल यूज केस, फायदे और नुकसान के साथ भविष्य की संभावनाओं के बारे में बताएगा. इससे यूजर को एक ही विषय का 360-डिग्री व्यू मिल जाता है. इसकी बड़ी खासियत कुछ इस प्रकार हैं-
- मल्टी-एंगल एनालिसिस: एक ही सवाल के कई दृष्टिकोण.
- क्लियर स्ट्रक्चर: जानकारी पॉइंट्स और सेक्शन्स में.
- कस्टमाइजेशन: यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से लेवल चुन सकता है.
- बेहतर अंडरस्टैंडिंग: जटिल टॉपिक भी आसान भाषा में समझाता है.
ChatGPT Prism कैसे यूज करें?
ChatGPT Prism को उपयोग करने के लिए किसी अलग ऐप या बटन की जरूरत नहीं है. आप अपने प्रॉम्प्ट में ही यह स्पष्ट कर सकते हैं कि आप Prism-स्टाइल में जवाब चाहते हैं। उदाहरण के लिए आप लिख सकते हैं-
“Explain Artificial Intelligence using ChatGPT Prism approach.” या “इस टॉपिक को बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस लेवल में समझाओ.” इसके बाद ChatGPT उसी अनुसार जवाब को अलग-अलग लेयर्स में बांटकर प्रस्तुत करेगा.ये किन लोगों के लिए उपयोगी होगा?
- स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई में
- कंटेंट क्रिएटर्स के लिए रिसर्च में
- प्रोफेशनल्स के लिए डिसीजन-मेकिंग में
- बिजनेस ओनर्स के लिए स्ट्रेटेजी प्लानिंग में
Source link









