रविवार को इन तरीकों से करें बॉडी को रीसेट, जानें शरीर के सारे दर्द मिटाने के आसान उपाय
.webp)
नई दिल्ली, 30 नवंबर (.)। आमतौर पर रविवार का दिन ज्यादातर लोगों के लिए आराम का दिन होता है। इस दिन का उपयोग शरीर को अगले पूरे सप्ताह के लिए तैयार करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए कुछ आसान तरीकों से अपनी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा को रिस्टोर करने के साथ दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
आयुर्वेद कहता है कि हफ्ते में एक दिन शरीर को पूरा आराम देना चाहिए। इससे हफ्तेभर की थकान और दर्द से राहत मिलती है और शरीर खुद अपनी मरम्मत का काम आराम से करता है। इसके लिए रविवार के दिन या अपने अवकाश वाले दिन कुछ खास रुटीन को फॉलो करना होगा।
सबसे पहले अभ्यंग। सर्दियों में गुनगुने तेल से मालिश करना लाभकारी होता है। तेल मालिश से वात संतुलित रहता है और पूरे शरीर में रक्त का संचार अच्छा रहता है। इसके लिए सरसों के तेल में अजवाइन या अदरक मिलाकर गर्म कर लें और फिर तेल से पूरे शरीर की धीरे-धीरे मालिश करें। इससे थकान कम होगी और शरीर की जकड़न में भी आराम मिलेगा।
दूसरा स्टेप है गुनगुने पानी से नहाना। तेल मालिश के आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। कंधे और गर्दन पर गुनगुने पानी पड़ने से सर्दियों में होने वाली जकड़न और मांसपेशियों में होने वाले दर्द से राहत मिलेगी। अक्सर लंबे समय तक बैठे रहने और लगातार कंप्यूटर चलाने से गर्दन और कंधे में जकड़न हो जाती है। इसके लिए तेल मालिश और गुनगुने पानी से नहाना राहत देता है।
तीसरा स्टेप है दर्द कम करने वाले पेय पदार्थों का सेवन। इसके लिए हल्दी वाला गर्म दूध, शहद और अदरक का रस और दालचीनी के साथ गर्म पानी का सेवन करना लाभकारी होगा। हल्दी शरीर की सूजन को कम करती है और दालचीनी हॉर्मोंस को संतुलित करती है। इन सभी पदार्थों का सेवन शरीर का दर्द कम करने और शरीर में जमा वसा को कम करने में मदद करेगा।
चौथा स्टेप है स्ट्रेचिंग। इसके लिए हाथ-पैर, गर्दन, कंधे और पूरे शरीर की हल्की स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। सांस से जुड़ी एक्सरसाइज भी करें।
पांचवा स्टेप है हल्का भोजन। शरीर को अंदरूनी तरीके से मजबूत करना भी जरूरी है। इसके लिए हल्का और पौष्टिक भोजन करें। ठंडे, बासी और बाहर के खाने से परहेज करें।
–.
पीएस/वीसी
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
रविवार को इन तरीकों से करें बॉडी को रीसेट, जानें शरीर के सारे दर्द मिटाने के आसान उपाय
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)

.webp)
.webp)
.webp)

