यूपी – यूपी में पंचायत राज विभाग में फेरबदल, 12 डीपीआरओ के तबादले – #INA

पंचायती राज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए12 डीपीआरओ और एक अपर जिला पंचायत राज अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रेया उपाध्याय को बलरामपुर से हरदोई, संतोष कुमार श्रीवास्तव को मिर्जापुर से फर्रुखाबाद भेजा गया है।
UP News: यूपी में पंचायती राज विभाग में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 12 जिला पंचायत राज अधिकारियों (डीपीआरओ) और एक अपर जिला पंचायत राज अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रेया उपाध्याय को बलरामपुर से हरदोई, संतोष कुमार श्रीवास्तव को मिर्जापुर से फर्रुखाबाद, नीरज कुमार सिन्हा को चंदौली से अयोध्या और आलोक कुमार सिन्हा को उन्नाव से वाराणसी भेजा गया है।
इसके अलावा अविनाश कुमार का तबादला अयोध्या से चंदौली, आदर्श का वाराणसी से लखनऊ, पवन कुमार का आजमगढ़ से पंचायती राज निदेशालय और नीतेश भोंडले का बाराबंकी से पंचायती राज निदेशालय किया गया है। वहीं सुल्तानपुर के अपर जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार यादव को संत कबीर नगर स्थानांतरित किया गया है।
दूसरों के पहचान पत्र से सिम कार्ड हासिल करने के मामले पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। यहां से मोबाइल नंबर से जुड़ीं 32 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से करीब 16 लाख लोगों की आईडी का गलत इस्तेमाल कर सिम कार्ड जारी किए गए। पेश है अरुण चट्ठा की रिपोर्ट…
अरुण चट्ठा
दूसरों के पहचान पत्र से सिम कार्ड हासिल करने के मामले पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। यहां से मोबाइल नंबर से जुड़ीं 32 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से करीब 16 लाख लोगों की आईडी का गलत इस्तेमाल कर सिम कार्ड जारी किए गए। इसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में का नंबर आता है।
दूरसंचार विभाग से जुड़े एक अधिकारी कहते हैं कि शुरुआत में मोबाइल नंबर सिर्फ आधार या दूसरी कोई आईडी लेकर जारी कर दिए जाते थे। ऐसे में काफी बड़ी संख्या में लोगों ने किसी दूसरे की आईडी लेकर मोबाइल नंबर को जारी कर लिया। ऐसे नंबर साइबर ठगी व अन्य आपराधिक गतिविधियों के लिए हासिल किए गए।
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः जनहित में पढने के लिए यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. Source link