दिल्ली में सुरक्षित मातृत्व का संकल्प:पीरागढ़ी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष अभियान, गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए एमसीडी की नई पहल- INA NEWS

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत पीरागढ़ी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (मातृ एवं शिशु देखभाल केंद्र) में एक विशेष जागरूकता सत्र और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित गर्भावस्था और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के प्रति एमसीडी की प्रतिबद्धता को दोहराना था। सत्र के दौरान उपस्थित महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, नियमित जांच और पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एमसीडी का यह प्रयास न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में है, बल्कि मातृ मृत्यु दर को कम करने के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर उपस्थित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की नींव है। पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर जरूरतमंद महिला को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श और उचित देखभाल मिले। एमसीडी का आयुष्मान आरोग्य केंद्र प्रत्येक माता और शिशु की सुरक्षित स्वास्थ्य यात्रा के लिए पूरी तरह समर्पित है। समारोह में भाग लेने वाली महिलाओं को केंद्र पर उपलब्ध सभी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि जच्चा-बच्चा दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |