पीएम मोदी की जापान यात्रा से भारतीय समुदाय में उत्साह का माहौल, रेस्तरां व्यापारियों ने जाहिर की खुशी
.webp)
टोक्यो, 28 अगस्त (.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। वे 29 और 30 अगस्त को टोक्यो में रहेंगे, जहां वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस यात्रा को लेकर जापान में रह रहे भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
भारतीय रेस्तरां व्यापारियों और शेफ इस अवसर को भारत-जापान संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ अपनी संस्कृति और समृद्ध खानपान संस्कृति को और अधिक प्रचारित करने के मौके के रूप में देख रहे हैं।
टोक्यो में भारतीय रेस्तरां चलाने वाले दर्शन लाल शमवाल, जो देहरादून से हैं और पिछले 30 वर्षों से जापान में रह रहे हैं, ने . को बताया कि जापानी लोग भारतीय व्यंजनों को बहुत पसंद करते हैं। हमारे रेस्तरां में पुरानी दिल्ली का स्वाद परोसा जाता है, जिसमें बटर चिकन, चपाती, राइस, दाल मखनी, कढ़ाई पनीर और नान जैसे खाने बेहद लोकप्रिय हैं।
दर्शन ने कहा, जापानी ग्राहक हमारे पारंपरिक भारतीय खाने को बहुत पसंद करते हैं। सप्ताह में दो-तीन दिन तो वे भारतीय भोजन खाना पसंद करते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि उनके रेस्तरां में माइल्ड और स्पाइसी दोनों तरह के व्यंजन उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों की पसंद पर निर्भर करता है।
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर दर्शन बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, अगर मौका मिले, तो हम प्रधानमंत्री मोदी के लिए खास भारतीय व्यंजन तैयार करना चाहेंगे।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इस यात्रा से भारत और जापान के बीच संबंध और मजबूत हों, जिससे जापान में रह रहे भारतीयों को और अधिक सुविधाएं मिले। जापान में काम करने में कोई खास दिक्कत नहीं है, सिवाय इसके कि टैक्सेज थोड़े अधिक हैं। फिर भी हम जापान को एक शांतिपूर्ण और व्यवसाय के लिए अनुकूल देश मानते हैं।
इसी तरह टोक्यो के गिंजा इलाके में तंदूर शेफ के रूप में काम करने वाले दिग्विजय सिंह पंवार, जो उत्तराखंड से हैं और पिछले 11 वर्षों से जापान में रह रहे हैं, ने बताया कि उनके रेस्तरां में नान और तंदूरी व्यंजनों की खासी मांग है।
उन्होंने कहा, यहां जापानी लोग नान को बहुत पसंद करते हैं, और विदेशी पर्यटक भी रोटी और तंदूरी व्यंजनों का आनंद लेते हैं।
दिग्विजय ने कहा कि हमारे रेस्तरां में हर दिन 100 से 150 ग्राहक आते हैं, और छुट्टियों में यह संख्या और बढ़ जाती है। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर हम काफी उत्साहित हैं और अगर मौका मिला तो हम उनके लिए पनीर टिक्का, अचारी मशरूम और बीएससी कबाब जैसी शाकाहारी व्यंजन तैयार करेंगे।
एक अन्य शेफ जगदीश प्रसाद,जो गढ़वाल से हैं और पिछले 20 वर्षों से जापान में हैं, ने बताया कि जापानी लोग बटर मसाला, वेजिटेबल करी, और चिकन करी जैसे भारतीय व्यंजनों को बहुत पसंद करते हैं। यहां का माहौल बहुत अच्छा है और भारतीय भोजन की मांग लगातार बढ़ रही है।
सुखदेव असलियाल, जो ऋषिकेश से हैं और 18 वर्षों से जापान में शेफ के रूप में काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा, बटर चिकन और नान यहां सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। जापानी लोग भारतीय खाने के दीवाने हैं।
–.
एकेएस/जीकेटी
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
पीएम मोदी की जापान यात्रा से भारतीय समुदाय में उत्साह का माहौल, रेस्तरां व्यापारियों ने जाहिर की खुशी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)



.webp)

