थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं के सेक्स स्कैंडल का खुलासा, जानिए कैसे ‘Miss Golf’ ने 9 भिक्षुकों को अपने जाल में फंसाया और वसूले 350 मिलियन बाट
थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं के साथ सेक्स स्कैंडल का खुलासा हुआ है। एक महिला ने 9 भिक्षुओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे 350 मिलियन बाट वसूल लिए है। महिला के पास से भिक्षुओं की 80 हजार से ज्यादा अश्लील फोटो और वीडियो बरामद किए हैं, जिसके आधार पर वह ब्लैकमेल करती थी।
एजेंसी, बैंकॉक: थाईलैंड में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है,जिसमें पुलिस ने बौद्ध भिक्षुओं को सेक्स स्कैंडल में फंसाकर उनसे पैसे बसुलने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। थाईलैंड की पुलिस के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर बौद्ध भिक्षुओं के साथ यौन संबंध बनाए। उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो लीक करने की धमकी देकर उनसे पैसे वसूले। इस घटना के खुलासे ने थाईलैंड के प्रतिष्ठित बौद्ध संस्थान को झकझोर कर रख दिया है।
पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फेंस में बताया कि मिस गोल्फ नाम की एक महिला ने कम से कम 9 बौद्ध भिक्षुओं के साथ यौन संबंध बनाया। जिन्हें उसने ब्लैकमेल करके पिछले 3 सालों में लगभग 385 मिलियन भाट (थाईलैंड की करंसी) ऐंठ लिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला की घर की तलाशी के दौरान पुलिस को उसके घर से भिक्षुओं की 80,000 से ज्यादा फोटो और वीडियो प्राप्त हुए हैं। जिनका इस्तमाल वह भिक्षुओं को ब्लैकमेल करने में करती थी।
थाई पुलिस ने बताया कि, उन्होंने महिला के बैंक खातों और वित्तीय लेने-देने की जांच की। जिसमें उन्होंने पाया कि महिला मिस गोल्फ को कई मंदिरों से पैसे मिले हैं। साथ ही महिला के फोन की जांच की। जांच में पुलिस को कई बौद्ध भिक्षुओं के वीडियो और लाइन चैट मिले हैं।
ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार, इस यह मामला पहली जून महीने में सामने आया। बैंकॉक के एक बौद्ध मठ के मठाधीश ने अचानक भिक्षुणीत्व छोड़ दिया, क्योंकि एक महिला द्वारा उनसे जबरन वसूली का मामला सामने आ गया था। इस मामले की जांच में पुलिस ने पाया कि बौद्ध भिक्षु का आरोपी महिला मिस गोल्फ के 2004 में संबंध था। दोनों का एक बच्चा है। महिला ने इसके लिए भिक्षु से 70 लाख भाट से ज्यादा बसूले थे।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे लगता है कम से कम 5 विमान गिरे थे’… भारत-पाक तनाव को लेकर ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा
पुलिस ने आरोपी महिला पर जबरन वसूली, मनी लॉन्ड्रिंग और चोरी का सामान प्राप्त करने सहित कई आरोप लगाए हैं। साथ ही पुलिस ने ऐसे बौद्ध भिक्षुओं की जानकारी देने के लिए एक हॉट लाइन भी शुरू की है,जहां लोग ऐसे भिक्षुओं की जानकारी दे सकते हैं।
थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं के सेक्स स्कैंडल का खुलासा, जानिए कैसे 'Miss Golf' ने 9 भिक्षुकों को अपने जाल में फंसाया और वसूले 350 मिलियन बाट
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,