Richa Ghosh Appointed as DSP: ऋचा घोष बंगाल पुलिस में बनीं DSP, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Richa Ghosh Appointed as DSP: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 चैंपियन ऋचा घोष अब बंगाल पुलिस में सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) बन गए हैं. शनिवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और बंगभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया. इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और महिला टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और कप्तान झूलन गोस्वामी जैसे दिग्गज मौजूद रहे.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीता था. भारतीय महिला टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. फाइनल मैच में ऋचा घोष ने 24 गेंदों पर 34 रनों की अहम पारी खेली थीं. उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए थे. 

ऋचा घोष (Richa Ghosh) ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुछ अहम पारी खेलीं और कुल 235 रन बनाईं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा. टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में योगदान देने के लिए ऋचा घोष को बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने 34 लाख रुपये और सोने के बल्ला और गेंद का रेप्लिका (प्रतिकृति) देकर सम्मानित किया. 

Richa Ghosh Appointed as DSP: ऋचा घोष बंगाल पुलिस में बनीं DSP, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सौंपा नियुक्ति पत्र




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button