धोनी के अंदर अभी भी जोश और फिर से खिताब जीतने की चाहत बाकी : रॉबिन उथप्पा

नई दिल्ली, 26 मई (.)। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज एमएस धोनी अब भी टीम के लिए खेलना चाहते हैं। उनके अंदर अभी भी एक और खिताब जीतने की चाह बाकी है।

हालांकि सीएसके ने आईपीएल 2025 का अंत अपने आखिरी लीग मैच में शानदार जीत के साथ किया, लेकिन 43 वर्षीय धोनी इस सीजन में पहले जैसी फॉर्म में नजर नहीं आए। उन्होंने 14 मैचों में 24.50 की औसत से 196 रन बनाए। 135.17 के उनके स्ट्राइक रेट ने पिछले सीजन में उनके द्वारा दर्ज किए गए 220.55 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से काफी गिरावट दर्ज की।

उथप्पा ने जियो हॉटस्टार पर कहा, सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि धोनी का शरीर कैसा महसूस करता है। आपको यह समझना होगा कि वह वास्तव में खेलना चाहते हैं – उनमें अभी भी जोश है। उन्होंने मैच के बाद जो बातें कहीं, उनसे साफ है कि वे अब भी मैदान पर उतरना और खिताब जीतना चाहते हैं। अब वे अपने शरीर पर मेहनत करेंगे ताकि अगली आईपीएल के लिए तैयार हो सकें। अगर शरीर साथ नहीं देगा, तो वे मिनी ऑक्शन से पहले संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। नहीं तो सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट के जरिए इशारा मिलेगा।

रविवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के बाद भी धोनी ने अगले सीजन में खेलने को लेकर कोई साफ जवाब नहीं दिया। उन्होंने फिर से सबको सोच में डाल दिया कि वे आईपीएल 2026 में लौटेंगे या नहीं।

मैच के बाद धोनी ने कहा, फैसला लेने के लिए मेरे पास 4-5 महीने हैं, कोई जल्दी नहीं है। शरीर को फिट रखना जरूरी है। जब आप क्रिकेट खेलते हैं, तो सबसे अच्छे स्तर पर रहना होता है। अगर खिलाड़ी सिर्फ प्रदर्शन के आधार पर संन्यास लें, तो कई लोग 22 की उम्र में ही खेल छोड़ दें। अब मैं रांची जाकर बाइक राइड का मज़ा लूंगा। मैं ये नहीं कह रहा कि मैं खेलूंगा, न ही ये कह रहा कि मैं नहीं खेलूंगा। मेरे पास सोचने के लिए समय है, फिर फैसला करूंगा।

यह सीज़न सीएसके के लिए बहुत ही निराशाजनक रहा। टीम पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही और केवल चार मैच ही जीत सकी। अब टीम 2026 में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से तैयारी करेगी और उम्मीद करेगी कि वह फिर से अपने पुराने स्तर पर लौटे।

–.

एएस/

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

धोनी के अंदर अभी भी जोश और फिर से खिताब जीतने की चाहत बाकी : रॉबिन उथप्पा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button