कोरबा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

अजाक थाना आई.टी.आई. रामपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के तत्वावधान में रन फॉर यूनिटी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पी.डब्ल् डी के सहयोग से आयोजित की गई

कोरबा ; अजाक थाना आई.टी.आई. रामपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के तत्वावधान में रन फॉर यूनिटी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पी.डब्ल् डी के सहयोग से आयोजित की गई। इस अवसर पर प्राचार्य माधुरी अग्रवाल और डी.एस.पी अजाक डी. के. सिंह, भानु प्रताप सहा उप निरीक्षक, श्री पालू राम साहू जी पूर्व पार्षद, श्री के आर यादव जी पार्षद पति वार्ड क्रमांक 37 की गरिमामय उपस्थिती थी।

ज्ञात हो लौह पुरुष और देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को अजाक थाना जिला कोरबा में “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में विधिवत कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी यानि सद्भावना और एकता दौड़ का आयोजन कर लोगों को देश की एकता अखंडता और आपसी भाईचारा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के शुरुआत में सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। थाना अजाक के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी स्थानीय नागरिक स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल थे। एकता दौड़ में उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए बच्चे लोग सर्वश्रेष्ठ नारा को बढ़ावा दिया है। निबंध प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

Back to top button