Russia India Trade: रूस से तेल खरीदकर युद्ध को आर्थिक मदद दे रहा भारत: अमेरिका का आरोप
अमेरिका ने टैरिफ विवाद के बीच भारत पर गंभीर आरोप लगाया है। अमेरिका लगातार भारत पर रूस से तेल खरीद बंद करने का दबाव बना रहा है। मिलर ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कहा है कि रूस से तेल खरीदकर युद्ध को आर्थिक रूप से मदद देना स्वीकार्य नहीं है।”
HighLights
अमेरिका ने फिर भारत पर लगाया बड़ा आरोप।
अमेरिका ने कहा रूस की मदद कर रहा भारत ।
ट्रंप लगातार भारत पर दवाब बनाने की कोशिश कर रहे।
एजेंसी, वॉशिंगटन। अमेरिका ने टैरिफ विवाद के बीच भारत पर गंभीर आरोप लगाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने रविवार को कहा कि रूस से तेल खरीदकर भारत, अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन युद्ध में रूस की आर्थिक मदद कर रहा है।
अमेरिका लगातार भारत पर रूस से तेल खरीद बंद करने का दबाव बना रहा है। मिलर ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कहा है कि रूस से तेल खरीदकर युद्ध को आर्थिक रूप से मदद देना स्वीकार्य नहीं है।”
मिलर का यह बयान अब तक की सबसे कड़ी आलोचनाओं में गिना जा रहा है, जो अमेरिका ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने प्रमुख साझेदार भारत पर की है। उन्होंने ‘फॉक्स न्यूज’ पर कहा, “लोग यह जानकर चौंक जाएंगे कि रूसी तेल खरीदने में भारत, चीन के बराबर है। यह चौंकाने वाला तथ्य है।”
भारत का रुख: तेल आयात जारी रहेगा
हालांकि, भारतीय सरकार के सूत्रों ने पहले ही संकेत दिया था कि अमेरिकी दबाव के बावजूद भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। वहीं, वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने इस पर कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस से हथियार और ऊर्जा उत्पाद खरीदने की वजह से अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर मॉस्को यूक्रेन के साथ शांति समझौता नहीं करता, तो रूसी तेल खरीदने वाले देशों से अमेरिकी आयात पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- ट्रंप का दावा: भारत-पाकिस्तान समेत दुनियाभर में कई संघर्ष रुकवाए, नोबेल शांति पुरस्कार की उठी मांग
Russia India Trade: रूस से तेल खरीदकर युद्ध को आर्थिक मदद दे रहा भारत: अमेरिका का आरोप
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,